बिल क्लिंटन-मोनिका यौन संबंध में हिलेरी बोलीं, इसमें कुछ भी गलत नहीं था...

Webdunia
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने वाली अमेरिका की पूर्व विदेशमंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण में पति बिल को क्लीन चिट दे दी।
 
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान एंकर ने 1990 के दशक के बहुचर्चित बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर सवाल पूछा गया था। हिलेरी ने कहा कि बिल ने कुछ भी गलत नहीं किया था। क्योंकि उस समय की व्हाइट हाउस कर्मचारी मोनिका वयस्क थी। उन्होंने बिल का बचाव करते हुए कहा कि उस बिल के खिलाफ बना माहौल एक साजिश थी, जो कि 'दक्षिणपंथियों' द्वारा रची गई थी। 
 
उल्लेखनीय है कि #MeToo कैंपेन के दौर में दुनियाभर की कई महिलाओं ने शीर्ष लोगों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी करीब 19 महिलाओं ने इस तरह के आरोप लगाए हैं। हालांकि ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज किया है। 
 
नौ बार बनाए थे बिल ने लेविंस्की से यौन संबंध : सन 1998 में बिल क्लिंटन और मोनिका के सेक्स स्कैंडल ने अमेरिकी राजनीति में तूफान ला दिया था। मोनिका व्हाइट हाउस में इंटर्न के तौर पर काम करती थीं। मोनिका की उस समय महज 22 साल की थीं। मोनिका लेविंस्की ने खुलासा किया था कि 1995 से 1997 तक उनके और क्लिंटन के बीच नौ बार यौन संबंध बने थे। मोनिका का कहना था कि दोनों ने ही आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाए थे। 
 
इस बात के सामने आने के बाद क्लिंटन ने पहले तो इस रिश्ते को सिरे से खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाजायज संबंध सार्वजनिक रूप से कबूल कर लिया था। मोनिका ने एक लेख में लिखा था कि मेरे बॉस ने मेरा फायदा उठाया। मैं हमेशा इस बात पर अडिग रहूंगी कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से थे।
 
सेक्स स्कैंडल के बाद मोनिका ने व्हाइट हाउस छोड़ दिया। उसके बाद कुछ दिनों तक हैंडबैग डिजाइनर के तौर पर काम किया। रिपब्लिकन पार्टी ने बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की से अफेयर को लेकर संघीय जांचकर्ताओं से झूठ बोलने का आरोप लगाया। क्लिंटन के खिलाफ महाभियोग भी शुरू किया गया, उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?