प्लास्टिक के डिब्बे में सिमटी एक जिंदगी

Webdunia
नाइजीरिया के कानो शहर में रहने वाली 19 वर्षीय रहमा हनुजा नामक लड़की की हालत देख आपके होश उड़ जाएंगे। रहमा हरुना एक छोटे से प्लास्टिक के डिब्बे में रहती है। उसी में खाती है, उसी में खेलती है और उसी में घूमने जाती है।
 
डेली मेल ऑनलाइन में जेनिफर न्यूटन लिखती हैं कि रहमा के शरीर में कोई हाथ या पैर नहीं है इसलिए उसका चेहरा तो सामान्य लोगों की तरह है पर शरीर बहुत छोटा है। उसे प्लास्टिक के डिब्बे में ही अपने रोजमर्रा के सारे काम करने पड़ते हैं।
 
उसके परिवार के अनुसार रहमा का जन्म एक स्वस्थ बच्ची की तरह ही हुआ था, लेकिन जन्म के 6 महीने बाद अचानक ही उसके शरीर का विकास होना बंद हो गया और 19 साल की होने के बावजूद उसका शरीर 6 महीने के बच्चे की तरह ही है। उसका परिवार उसकी इस हालत में हमेशा उसके साथ रहता है। परिवार के लोग ही उसके सारे काम करते हैं।
 
रहमा की मां फादी ने बताया कि ऐसे बदतर हालत के बावजूद वह एक साहसी लड़की की तरह रहती है। वह उस प्लास्टिक के डिब्बे में भी बहुत खुश रहती है। उसके पिता ने बताया की उन्होंने रहमा के इलाज के लिए हर जरूरी कोशिश की है मगर कुछ भी संभव नहीं हो पाया।
 
Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

मंदसौर-नीमच जिले में एक भी खेत नहीं रहेगा सिंचाई से वंचित : CM मोहन यादव

महाराष्ट्र में क्यों बढ़ रहा Three Language Policy का विरोध, किसने लिखा भागवत को खत?

Petrol Diesel Prices : सप्ताह के प्रथम दिन घटे पेट्रोल डीजल के दाम, जानें ताजा कीमतें

पूर्व DGP की हत्या के वक्त मौजूद थे पत्नी-बेटी और 1 अज्ञात, पुलिस को किस पर शक?

आज भारत आ रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, जानिए क्या है पूरा प्लान?

अगला लेख