Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

तकनीकी खराबी के कारण बंद रहे लंदन के टॉवर ब्रिज को फिर से खोला गया

हमें फॉलो करें तकनीकी खराबी के कारण बंद रहे लंदन के टॉवर ब्रिज को फिर से खोला गया
, मंगलवार, 10 अगस्त 2021 (23:41 IST)
लंदन। लंदन के टॉवर ब्रिज को तकनीकी खराबी के कारण घंटों तक बंद रखे जाने के बाद यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया है। पुल का संचालन करने वाले सिटी ऑफ लंदन कॉर्पोरेशन ने सोमवार को कहा कि पुल एक तकनीकी समस्या के कारण एक उठी हुई स्थिति में फंस गया था।


पुल के चारों ओर की सड़कें सोमवार दोपहर और शाम को वाहनों और पैदल चलने वालों के लिए बंद कर दी गई थी। मंगलवार तड़के क्रासिंग खुलने के बाद यातायात सामान्य हुआ। इससे पहले पिछले साल अगस्त में एक यांत्रिक खराबी के कारण इसे बंद कर दिया गया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विधायक का काम कैसा, राज्य सरकार से कितने खुश? NaMo App के जरिए PM मोदी ने चुनावी राज्यों में जनता से मांगा फीडबैक