कनाडा के टोरंटो में बड़ा सड़क हादसा, 5 भारतीय छात्रों की मौत, 2 घायल

Webdunia
सोमवार, 14 मार्च 2022 (08:41 IST)
कनाडा में टोरंटो शहर के पास शनिवार को ऑटो दुर्घटना में 5 भारतीय छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।ये सभी ग्रेटर टोरंटो और मॉन्ट्रियल इलाकों के छात्र थे। वे हाइवे पर एक यात्री वैन में पश्चिम की यात्रा कर रहे थे।

खबरों के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब ट्रैक्टर-ट्रेलर आपस में टकरा गए। भारतीय राजदूत अजय बिसारिया ने ट्वीट करते हुए बताया, कनाडा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

भारत के काउंसलेट जनरल के सदस्य भारतीय छात्रों के परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं और उनको हरसंभव मदद पहुंचाई जा रही है। टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास की टीम सहायता के लिए पीड़ितों के दोस्तों के संपर्क में बनी हुई है।

कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर अजय बिसारिया ने इसकी जानकारी दी है। मृतकों की उम्र 21 से 24 साल के बीच थी। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल 2 अन्य यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया। हादसा इतना भयंकर था कि सभी पांच छात्रों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जांच जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख