संयुक्त राष्ट्र ने मलाला यूसुफजई को बनाया शांति दूत

Webdunia
मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 (09:55 IST)
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र ने नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को शांति दूत बनाया है। सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली मलाला अब सबसे कम उम्र में संरा की शांति दूत भी बन गई है। 
 
संरा के महासचिव ऐंतोनियो गुतेरस न्यूयॉर्क मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान 19 वर्षीय मलाला को शांति दूत के रूप में नामित किया है। इस दौरान गुतेरस ने कहा कि मलाला यूसुफजई की महिलाओं, लड़कियों और बाकी सभी लोगों के अधिकारों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्हें शांति दूत के रूप में नामित किया गया है।
 
मलाला ने कहा कि उन्हें संरा के शांति दूत के रूप में सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर मैं फिर से सभी लड़कियों को शिक्षा के समान अवसर की अपील करती हूं। उन्होंने कहा, 'शिक्षा सभी बच्चों को मूलभूत अधिकार है, खासकर लड़कियों के लिए, इसे नकारा नहीं जा सकता है।'
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान की स्वात घाटी में पैदा हुईं मलाला उस वक्त अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आईं, जब लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ते हुए 9 अक्टूबर 2012 को तालिबान ने उन्हें गोली मार दी। उन्होंने तालिबान द्वारा महिलाओं की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध किया था। युसूफजई को साल 2014 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान ने मानी गलती, आतंकवाद को समर्थन गंदा काम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

एक मई को होने हैं शिक्षकों के तबादले, व्‍हाट्सएप ग्रुप पर कैसे लीक हो गई संभावित सूची, जोड़तोड़ के लग रहे आरोप

भाई को भाई से लड़ाना था पहलगाम हमले का मंसूबा, घायलों से मिले राहुल गांधी

Bhopal: निजी कॉलेज की 3 लड़कियों से रेप, ब्लैकमेलिंग के आरोप में 2 गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले का बदला! क्या होगा भारत का एक्शन प्लान, सीमा पर सेना का जमावड़ा बढ़ा

हिमाचल में सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराए कार्यालय

आईटी सेक्टर में मध्यप्रदेश बनाएगा अपनी विशेष पहचान : मोहन यादव

असम में पहलगाम हमले को लेकर की भड़काऊ पोस्ट, विपक्षी विधायक समेत 6 लोग गिरफ्तार

क्‍या वक्फ निकायों में होंगे मुस्लिम सदस्य, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने दिया यह जवा‍ब

अगला लेख