ममता बनर्जी की योजना कन्याश्री को मिला संयुक्त राष्ट्र में सम्मान

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2017 (08:45 IST)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शनिवार को यहां संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राज्य के सबसे गरीब और संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंच के लिए सरकार के कन्याश्री प्रकल्पा कार्यक्रम को मिला।
 
इस वर्ष लोक सेवा समारोह की थीम 'दी फ्यूचर इज नाऊ : एस्सेलेरेटिंग पब्लिक सर्विस इन्नोवेशन फोर एजेंडा 2030' है। समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पांच सौ से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
 
63 देशों से 552 परियोजनाओं में से कन्याश्री योजना को प्रथम चुना गया। यह पुरस्कार पश्चिम बंगाल सरकार की सार्वजनिक सेवाओं में नवीनता और उत्कृष्टता के लिए दिया गया। सतत विकास के लिए सरकार ने 2030 एजेंडे को लागू किया है। 
 
इस मौके पर सुश्री बनर्जी ने कहा कि विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र द्वारा लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा, 'बंगाल में विकास परियोजनाओं से सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत हुई है। यह वास्तव में एक गर्व का विषय है कि हमारी योजनाओं को उच्चतम स्तर यानी संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता मिली।'
 
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सेवा का मतलब लगातार निगरानी करना और लोगों के लिए नियमित सेवा प्रदान करना। सुश्री बनर्जी ने कहा, 'मैंने 300 से अधिक प्रशासनिक समीक्षा बैठकों में भाग लिया है जहां हम ब्लॉक-स्तर के अधिकारी सहित सभी सार्वजनिक प्रतिनिधियों से मिलते हैं। इस बैठक से जवाबदेही, पारदर्शिता और सतत विकास कार्य को तय कर हम अपने लक्ष्यों में से 100 प्रतिशत प्राप्त करते हैं।' (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, एक और मौका देने का ऐलान, क्या बनाएंगी उत्तराधिकारी

Waqf : PM मोदी ने केरल के मुनंबम मुद्दे को सुलझाया, नेताओं ने किया था नजरअंदाज

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, उज्जैन, विदिशा सहित इन जिलों के कलेक्टर बदले

मुर्शिदाबाद हिंसा पर कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP ने किया 400 हिन्दुओं के पलायन का दावा

AI से 32 करोड़ लोगों का भविष्य जुड़ा, वोट देने से बदलेगा शिक्षा का सिस्टम, स्टेट प्रेस क्लब के पत्रकारिता महोत्सव में बोले मनीष सिसोदिया

अगला लेख