मनीला रनवे पर बड़ा हादसा टला, चीनी विमान फिसलने से 157 यात्री बाल-बाल बचे

Webdunia
शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (22:42 IST)
मनीला। चीन का एक यात्री विमान भारी बारिश के दौरान मनीला हवाई अड्डे पर पहुंचने पर रनवे से फिसल गया और अब इंजीनियर उसे बाहर निकालकर अपनी जगह लाने में जुटे हैं। शुक्रवार को इस हवाई अड्डे से कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। इस हादसे में 157 यात्री बाल-बाल बच गए। 
 
 
हवाई अड्डे के प्रबंधक ई मॉनरीयल ने बताया कि गुरुवार शाम श्यामेन एयरलाइंस का विमान दूसरे प्रयास में उतरा और फिसलकर घास में चला गया। उसमें 157 यात्री और चालक दल के 9 सदस्य थे। सभी लोगों को विमान से सुरक्षित ढंग से निकाल लिया गया। किसी को कोई गंभीर जख्म नहीं पहुंचा। लेकिन इस घटना के करीब 24 घंटे बाद बचाव दल अब भी विमान को बाहर नहीं निकाल पाए हैं और हवाई अड्डे ने अपने 2 रनवे से उड़ान रद्द कर दी हैं।
 
एक सरकारी बयान में बताया गया है कि रनवे गुरुवार सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। 2 क्रेन उसे बाहर निकालने में जुटी हैं। फिलीपीन के नागर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता एरिक अपोलोनियो ने बताया कि कम से कम 67 स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुक्रवार को रद्द की गईं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख