मरियम नवाज ने दी भूख हड़ताल की धमकी, कहा- पिता को दिया जाए घर का खाना

Webdunia
सोमवार, 8 जुलाई 2019 (23:30 IST)
इस्लामाबाद। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज (45) ने सोमवार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार उनके बीमार पिता को घर का बना खाना खाने की अनुमति नहीं देती है तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।
 
उन्होंने ट्वीट करके कहा कि इस फर्जी सरकार ने नवाज शरीफ के लिए घर के बने खाने पर रोक लगा रखी है। उनका खाना लेकर गए कर्मचारी कम से कम 5 घंटों से जेल के बाहर इंतजार कर रहे हैं।
 
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की इस उपाध्यक्ष ने कहा कि मियां साहब ने जेल का खाना खाने से इंकार कर दिया है। अगर वह (सरकार) अगले 24 घंटों के भीतर इस प्रतिबंध को वापस नहीं लेती है तो वह अदालत से संपर्क करेंगी। अगर अदालत से राहत नहीं मिलती तो वे कोट लखपत जेल के बाहर बैठेंगी। यहां तक कि उन्हें भूख हड़ताल पर जाना पड़ा तो वे जाएंगी।
 
शरीफ अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार मामले में 7 साल की सजा काट रहे हैं और उन्हें कोट लखपत जेल में रखा गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख