मार्स पर एलियन तलाशेगा नासा, बनाएगा प्रयोगशाला

Webdunia
मंगलवार, 29 मई 2018 (22:40 IST)
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के रोवर के लिए एक छोटी प्रयोगशाला बनाई है, जो इस लाल ग्रह की भूमि की खुदाई करके यहां पहले या मौजूदा समय के जीवन के चिह्न तलाशने का काम करेगी। इस छोटी रसायन प्रयोगशाला को मार्स ऑर्गेनिक मोलिक्यूल एनालाइजर (एमओएमए) कहा जा रहा है और यह एक्सोमार्स रोवर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कोजमोस का संयुक्त मिशन है और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी इस अभियान में अहम योगदान दे रही है। यह जुलाई 2020 में मार्स की तरफ प्रक्षेपित की जाएगी। 

नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के प्रोजेक्ट वैज्ञानिक विल ब्रिनकरहोफ ने बताया कि एक्सोमार्स रोवर की दो मीटर गहरी खुदाई करने वाली ड्रिल एमओएमए को काफी प्राचीन समय से यहां मौजूद हो सकने वाले जटिल कार्बनिक यौगिकों की जानकारी देगी।

इससे यह पता लगेगा कि मंगल ग्रह पर जीवन की उत्पत्ति हुई थी या नहीं। हालांकि मंगल ग्रह का वातावरण मौजूदा समय में ऐसा नहीं है कि यहां जीवन पनपे लेकिन काफी प्राचीन समय में मंगल के मौसम में तरल जल होने के सबूत मिले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख