काबुल में भीषण विस्‍फोट, 53 लोगों की मौत, 80 से ज्‍यादा घायल

Webdunia
सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (23:29 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को हजारा आबादी वाले इलाके को निशाना बनाकर भयंकर विस्‍फोट किया गया है। विस्‍फोट में 53 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक घायल हुए हैं। विस्फोट में मारे गए 53 लोगों में से 46 लड़कियां और महिलाएं हैं। खबरों के अनुसार, मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

खबरों के अनुसार, यह विस्‍फोट दोपहर करीब 2 बजे शहीद मजारी रोड के पास पुल-ए-सुखता इलाके के पास हुआ। यह इलाका हजारा आबादी वाला है। अब तक किसी भी संगठन ने विस्फोट की जवाबदारी नहीं ली है, न ही कोई बयान जारी किया है। विस्फोट में मारे गए 53 लोगों में से 46 लड़कियां और महिलाएं हैं। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है।

अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद से बम धमाकों की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते शुक्रवार यानी 30 सितंबर को राजधानी काबुल में हुए विस्फोट के बाद जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 43 पर पहुंच गई है, वहीं काबुल के पश्चिमी हिस्से में सोमवार की एक और विस्फोट की घटना से दहशत का माहौल है। Edited by : Chetan Gour (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

YouTube का बड़ा ऐलान : अब इन वीडियो पर नहीं मिलेगा पैसा, कहीं आपका चैनल भी तो लिस्ट में नहीं?

Maharashtra: 20 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे मिलकर लड़ेंगे स्थानीय निकाय चुनाव

dharali : 10 तस्वीरों में देखिए कुदरत का कहर, चंद सेकंड्‍स में मलबे में दबा खूबसूरत धराली

सभी देखें

नवीनतम

Ed ने बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मामले में अनिल अंबानी से 10 घंटे तक पूछताछ की

क्रिप्टो धोखाधड़ी मामले में अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय की 42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

दिल्ली हाई कोर्ट ने बिहार चुनाव के लिए एक समान चुनाव चिह्न के अनुरोध वाली याचिका पर मांगा जवाब

प्रयागराज: मां गंगा का विशेष निरीक्षण, सब इंस्पेक्टर के घर आशीर्वाद देने पहुंचीं मैया

क्या पाकिस्तान ने किया सीजफायर, भारतीय सेना ने बताया सच

अगला लेख