काबुल की मस्जिद में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (21:28 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शुक्रवार को एक मस्जिद में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। किसी ने भी अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

तालिबान के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुस्लिमों के पवित्र महीने रमजान के आखिरी शुक्रवार को नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हुए थे और खलीफा आगा गुल जान मस्जिद खचाखच भरी हुई थी। उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद नफी ताकोर ने अधिक विवरण नहीं दिया और कहा कि तालिबान सुरक्षाकर्मियों ने क्षेत्र को घेर लिया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट के स्रोत का तत्काल पता नहीं चल पाया है और किसी ने भी अभी तक विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि मस्जिद के आसपास की इमारतें हिल गईं।विस्फोट के बाद एम्बुलेंस को घटनास्थल की ओर जाते देखा गया। यह मस्जिद अफगानिस्तान के बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमानों की है।

अफगानिस्तान में हाल में कई विस्फोट हुए हैं और मस्जिदों पर इसी तरह के हमलों में देश के अल्पसंख्यक शिया मुसलमानों को निशाना बनाया गया है।(भाषा)
File photo

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

UP : आगरा में अवैध धर्मांतरण का मामला, इन 2 पाकिस्‍तानी नागरिकों से क्‍या है कनेक्‍शन

लोकसभा में सोमवार से ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, 16 घंटे समय निर्धारित

सरकार के निकम्मेपन और माफियाओं के गठजोड़ के कारण रद्द होती हैं परीक्षाएं : राहुल गांधी

Weather Update : ओडिशा में बाढ़ की चेतावनी जारी, 3 जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश

शुभेंदु अधिकारी का दावा- बंगाल की मतदाता सूची में 1.25 करोड़ अवैध प्रवासी

अगला लेख