दो दिनों तक ऑफलाइन रहा मॉरीतानिया

Webdunia
बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (15:33 IST)
नोआकशोट । इंटरनेट के बिना जहां आज एक दिन भी बिताना लगभग असंभव हो गया है, ऐसे समय में एक देश ऐसा भी है जहां लगातार 2 दिन तक पूरी आबादी को ऑफलाइन रहना पड़ा। अफ्रीकी देश मॉरीतानिया में समुद्र के नीचे केबल क्षतिग्रस्त होने की वजह से लोगों को 48 घंटे तक इंटरनेट नहीं मिला।
 
इन्फ्रास्ट्रक्चर ऐनालिस्ट्स के मुताबिक, अफ्रीकन कोस्ट टू यूरोप (ACE) सबमरीन केबल के कट जाने की वजह से ऐसा हुआ। वहीं, 9 अन्य पश्चिमी अफ्रीकी देशों में भी केबल कटने की वजह से इंटरनेट सेवा प्रभावित रही। 
 
यह केबल सिस्टम फ्रांस से लेकर दक्षिणी अमेरिका तक 17 हजार किलोमीटर तक फैली है, जिससे 22 देशों में इंटरनेट कनेक्शन मुहैया करवाने में मदद मिलती है। अधिकांश देश अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित हैं। 
 
इंटरनेट बाधित होने की पहली जानकारी 30 मार्च को दी गई जब मॉरीतानिया की राजधानी नोआकशोट के पास केबल टूटी थी जोकि एक जहाज की चपेट में आने से कट गई थी। विदित हो कि मॉरीतानिया एक ऐसा देश है जो इंटरनेट के लिए पूरी तरह से ACE पर निर्भर है, और इसलिए उसे 48 घंटे तक बिना इंटरनेट रहना पड़ा। 
 
मॉरीतानिया के अलावा सिएरा लियोन, लाइबेरिया, गिनी बिसाऊ, गिनी और गांबिया, बेनिन, सेनेगल, आइवरी कोस्ट जैसे देशों में भी इंटरनेट सेवा कुछ हद तक प्रभावित रही लेकिन सबसे ज्यादा असर मॉरीतानिया पर पड़ा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Wife Hostage : EMI दो, पत्नी ले जाओ, झांसी में 40,000 रुपए के पर्सनल लोन के लिए बैंक की दबंगई, पुलिस की शरण में पहुंचा पति

पंजाब मुख्यमंत्री की अगुवाई में मंत्रालय द्वारा ग्रामीण विकास ब्लॉकों के पुनर्गठन को हरी झंडी

Amit Shah : 22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

क्‍या मणिपुर में बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

अगला लेख