यूरोपीय संघ से बाहर हो सकता है ब्रिटेन, संघ ने दी यह चेतावनी...

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2019 (10:32 IST)
ब्रसेल्स। ब्रिटेन की संसद ने मंगलवार देर रात प्रधानमंत्री टेरेसा मे के ब्रेक्जिट करार को खारिज कर दिया। इससे ऐसी संभावना बन रही है कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बिना किसी करार के ही अलग होगा। वहीं यूरोपीय संघ ने मंगलवार को चेतावनी दी कि वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।

यूरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस परिणाम पर खेद जताया और कहा कि वे जिद पर अड़े सांसदों का वोट जीतने में टेरेसा मे की आगे कोई मदद नहीं कर पाएंगे। अगर ब्रिटेन की संसद यूरोपीय संघ के साथ हुए समझौते को मंजूर करने में विफल रहती है और यूरोपीय संघ इस पर अधिक समय देने के लिए तैयार नहीं होता है तो ब्रिटेन 29 मार्च को यूरोपीय संघ से बिना किसी समझौते के बाहर हो जाएगा।

हालांकि यूरोपीय संघ का कहना है कि वह ब्रिटेन को और समय देने पर विचार कर सकता है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क के प्रवक्ता ने बताया कि टस्क को इस परिणाम पर खेद है लेकिन ब्रसेल्स की तरफ से उन्होंने चेताया है कि इससे ज्यादा कुछ कर पाना मुश्किल होगा। वहीं यूरोपीय संघ की प्रमुख ब्रेक्जिट वार्ताकार मिशेल बार्नियर ने यही बात दोहराते हुए कहा कि ब्रसेल्स इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।

यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जीन क्लाउड जंकर की प्रवक्ता ने उनके हवाले से कहा कि अब इसका हल लंदन में ही निकलेगा क्योंकि यूरोपीय संघ इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकता है। यूरोपीय संघ के राजदूतों की बैठक बुधवार की सुबह में ब्रसेल्स में होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

50 साल बाद भी मानसिकता नहीं बदली, गांधी परिवार के खिलाफ किसने दिया यह बयान

सोने की चिड़िया की नहीं, भारत को अब शेर बनने का समय आ गया, केरल में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

रेव पार्टी पर छापा, पूर्व मंत्री खड़से के दामाद समेत 7 लोग हिरासत में

केंद्रीय विवि में नियुक्ति को लेकर Congress का केंद्र पर निशाना, कहा- OBC, SC-ST को नहीं दी नौकरियां

Mansa devi mandir stampede : हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में किस अफवाह के कारण मची भगदड़? सामने आया कारण, देखें वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

INDvsEND : रविंद्र जडेजा-वॉशिंगटन सुंदर के शतक के खिलाफ बेन स्टोक्स ने चली शर्मनाक चाल, ड्रॉ हुआ चौथा टेस्ट

Weather Update : अहमदाबाद और गुजरात के कई हिस्सों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री ने स्थिति का जायजा लिया

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

झारखंड में खुल सकता है एक और सैनिक स्कूल, हेमंत सोरेन सरकार केंद्र को भेजेगी प्रस्ताव

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार पहुंचकर भगदड़ में घायल हुए लोगों का जाना हाल-चाल

अगला लेख