अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का अमेरिका में निधन

Webdunia
बुधवार, 26 नवंबर 2014 (17:37 IST)
मुंबई। भजन गायक अनूप जलोटा की पत्नी मेधा का अमेरिका में निधन हो गया। वह बीमार चल रही थीं। मेधा को करीब दो महीने पहले न्यूजर्सी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके कई ऑपरेशन भी हुए थे। मेधा का निधन कल सुबह हुआ।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इन्द्र कुमार गुजराल की भतीजी मेधा के परिवार में पति अनूप जलोटा के अलावा उनका 18 साल का बेटा आर्यमान है। मेधा के पहले पति फिल्मनिर्माता शेखर कपूर ने ट्‍विटर के माध्यम से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कपूर ने ट्वीट किया है, ‘संभवत: मेरी जानकारी में सबसे साहसी शख्स। मेधा जलोटा। मेधा की आत्मा को शांति मिले। आपने सिद्ध किया कि तमाम परेशानियों के बावजूद जीवन को जिया और उससे प्रेम किया जा सकता है।’ शेखर कपूर और मेधा का तलाक 1994 में हुआ था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Rekha Gupta : पहली कैबिनेट बैठक में CM रेखा गुप्ता ने लिए 2 बड़े फैसले

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कहा, यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

महाकुंभ में शुद्ध है गंगा जल, सरकार ने जारी की वैज्ञानिक रिपोर्ट, CPCB Report को किया खारिज

भारत कब बनेगा उच्च आय वाला देश, अध्ययन रिपोर्ट में जताया यह अनुमान

LIVE: सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

राहुल बोले- बहन जी कोई भी चुनाव ठीक से क्यों नहीं लड़ रही हैं? बीजेपी के विरोध में साथ मिलकर नहीं लड़ीं मायावती चुनाव!