भूमध्य सागर में डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौत की आशंका

Webdunia
सोमवार, 4 जून 2018 (23:30 IST)
ट्यूनिश। संयुक्त राष्ट्र की आव्रजन एजेंसी ने भूमध्य सागर में नौका पलटने की घटना में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। ट्यूनीशिया की नौसेना पीड़ितों की तलाशी के लिए सोमवार को अभियान चला रही है।
 
 
ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने बताया कि देश के दक्षिणी शहर सफाक्स के निकटवर्ती तट के पास से रविवार को 48 शव बरामद किए गए थे, जबकि 68 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। यह हिस्सा सफाक्स शहर के नजदीक है। हादसे में बचे ट्यूनीशिया के वाएल फरजानी ने बताया कि नौका की अधिकतम क्षमता 75 से 90 लोगों की थी लेकिन उसमें 180 से ज्यादा लोग सवार थे।
 
सफाक्स के नौसेना अड्डे के कमांडर मोहम्मद सलाह सगामा ने बताया कि लोगों की तलाश के लिए सोमवार को वैश्विक समयानुसार सुबह 4 बजे अभियान फिर से शुरू किया गया। नौसेना की 9 इकाइयों, 1 हेलीकॉप्टर और गोताखारों की मदद से अभियान शुरू किया गया।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार के अभियान के पहले 4 घंटों के दौरान कोई अन्य शव नहीं मिला है। कमांडर ने बताया कि तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ है। ट्यूनीशिया के लोग और शरणार्थी नियमित तौर पर यूरोप में बेहतर भविष्य की तलाश के लिए भूमध्य सागर पार करने की कोशिश करते हैं। मार्च में 120 ट्यूनीशियाइयों को बचाया गया था। वे इटली पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

Weather Updates: हिमाचल प्रदेश में मौसम का तांडव, अब तक 52 लोगों की मौत, 28 लापता

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

अगला लेख