मैक्सिको के यौन तस्कर को अमेरिका में 15 साल की कैद

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (11:43 IST)
न्यूयॉर्क। मैक्सिको आधारित यौन-तस्करी गिरोह के एक सदस्य को न्यूयॉर्क में 15 साल से ज्यादा समय तक संघीय कारागार में रहने की सजा सुनाई गई है। ब्रुकलीन की संघीय अदालत ने पाउलिनो रामिरेज-ग्रानाडोस को शुक्रवार को कारावास की सजा सुनाई। उसे अमेरिका में मैक्सिको की महिलाओं की तस्करी करने और उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का अपराध स्वीकार कर लिया था। 
 
अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता ने बताया कि रामिरेज-ग्रानाडोस मैक्सिको के टेनानसिनगो में यौन तस्करी करने वाले गिरोह का सदस्य है। इसमें उसके परिवार के कई सदस्य भी शामिल थे।
 
उन्होंने कहा कि वह और ग्रानाडोस परिवार के अन्य सदस्य महिलाओं को अपने प्रेमजाल में फंसाते थे और शादी का झूठा वादा करके उनके साथ प्रेम संबंध शुरू करते थे। इसके बाद वे उन्हें अमेरिका जाने के लिए राजी कर लेते थे।
 
उन्होंने बताया कि बाद में न्यूयॉर्क में महिलाओं को जबरन वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया जाता था। रामिरेज-ग्रानाडोस को कारावास से निकलने के बाद 5 साल तक निगरानी में रहने की सजा भी सुनाई गई है। इसके अलावा उसे एक पीड़ित महिला को 12 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश भी दिया गया है। (भाषा)

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख