आतंकी बच्चों को सिखा रहे हैं, कैसे करें रेप...

Webdunia
शनिवार, 7 जनवरी 2017 (14:00 IST)
अबुजा। नाइजीरिया के कुख्यात आतंकी संगठन बोको हराम छोटे बच्चों को बंधकों से रेप करना सिखा रहा है। इन बच्चों की उम्र 13 साल तक है। ब्रिटिश वेबसाइट 'डेलीमेल ऑनलाइन' के हवाले से यह खबर आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नाइजीरियाई जिहादियों के चंगुल से बचकर निकले एक बच्चे ने ही इस बात का खुलासा किया है। 
 
यह बच्चा इन जिहादियों के लिए लड़ रहा था। उसने बताया कि यहां वयस्क आतंकी बच्चों को सिखाते हैं कि बंधकों का यौन उत्पीड़न करके कैसे 'मजे' लिए जाएं। नाइजीरिया के बागा इलाके से अगवा किए गए इस बच्चे ने बताया कि उम्रदराज जिहादियों ने दो दिन तक उन्हें सिखाया कि कैसे रेप किया जाता है। इस दौरान उन्होंने बंधक बनाई गई महिलाओं और बच्चियों को निशाना बनाया। 
 
एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चों को सिखाया गया कि पीड़ितों को वश में कैसे किया जाए और महिलाओं को खुद पर कैसे हावी न होने दिया जाए। 'द डेली बीस्ट' के अनुसार बोको हराम के चंगुल से निकली एक लड़की ने बताया कि छोटे बच्चों ने उसके साथ किस तरह से रेप किया। लड़की के मुताबिक, वह आसानी से उन बच्चों से बच सकती थी और उनमें से एक तो महज 13 साल का था। 
 
हालांकि, वह रेप करने में इसलिए कामयाब हो गया क्योंकि उसके पास बंदूक थी। चौंकाने वाली यह खबर ऐसे वक्त में आई है, जब यह दावा किया गया है कि बोको हराम के लड़ाके बीते हफ्ते अपने ठिकाने से भागने के लिए मजबूर हो गए। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि उनके कब्जे में 2014 में किडनैप की गई कुछ लड़कियां हैं, जिन्हें वे हवाई हमलों से बचने के लिए मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।

कठुआ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस हेडकांस्टेबल शहीद, 7 सैनिक हुए घायल

महाराष्ट्र में कब होंगे विधानसभा चुनाव? आयोग ने बताई डेडलाइन

UP : संगीत सोम ने को-ऑपरेटिव के एआर को दी ऑफिस से उठाने की धमकी, ऑडियो वायरल

फोन पर प्यार भरी बातें, कमरे में बुलाकर हमबिस्तर, बिहार में सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, करते थे 3 से 4 लाख की वसूली

Hyundai IPO : हुंडई ला रही है सबसे बड़ा आईपीओ, निवेशक क्यों कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार?

तमिलनाडु कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, उदयनिधि को बनाया डिप्‍टी CM, सेंथिल बालाजी की हुई वापसी

नसरल्लाह की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, महबूबा मुफ्ती ने रद्द किया चुनाव प्रचार

Nepal Flood : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, 59 लोगों की मौत, 36 अन्य घायल

अनुच्छेद 370 को केवल भारत सरकार ही बहाल कर सकती है : गुलाम नबी आजाद

हरियाणा में दर्द के दशक का करेंगे अंत : राहुल गांधी

अगला लेख