हिलेरी के प्रचार वाले टीवी विज्ञापन में मिशेल ओबामा

Webdunia
बुधवार, 28 सितम्बर 2016 (14:15 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन की व्हाइट हाउस के लिए मजबूत दावेदारी पेश करते हुए अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा उनके प्रचार अभियान के एक नए टेलीविजन विज्ञापन में नजर आ रही हैं।
 
इस 30 सेकंड के विज्ञापन में वे कह रही हैं कि हम जो भी कुछ करते हैं, हमारे बच्चे उसे देखते हैं और जिस किसी को भी हम राष्ट्रपति के पद के लिए चुनेंगे उसके पास आने वाले वर्षों में हमारे जीवन की दिशा तय करने की ताकत होगी। हिलेरी ने अपने पूरे करियर में हमारे बच्चों की खातिर लोगों का एकजुट करने का काम किया है, क्योंकि उनका मानना है कि हर बच्चे को सफलता हासिल करने का मौका मिलना चाहिए। 
 
इसमें मिशेल आगे कहती हैं कि हिलेरी ऐसी राष्ट्रपति हो सकती हैं जिनसे हमारे बच्चे उम्मीद रख सकते हैं। ऐसी राष्ट्रपति, जो हमारे बच्चों में विश्वास रखती हैं और जो हर दिन उनके लिए लड़ सकती हैं इसलिए मैं उनमें विश्वास रखती हूं। 
 
हिलेरी के प्रचार के लिए मिशेल का यह पहला टीवी विज्ञापन है। पिछले ही हफ्ते प्रचार अभियान की ओर से मिशेल का एक रेडियो विज्ञापन जारी किया गया था, जो फिलहाल फ्लोरिडा, उत्तरी केरोलीना, ओहायो और पेंसिल्वेनिया में प्रसारित हो रहा है।
 
मिशेल बुधवार को हिलेरी के लिए पिट्सबर्ग और फिलाडेल्फिया में प्रचार करेंगी। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...

भारतीय खिलाड़ियों की जासूरी करवाएगी BCCI , इस बात का लगाएगा पता

28 राज्यों को मिले नए भाजपा अध्यक्ष, कब आएगा यूपी का नंबर, किसका दावा सबसे मजबूत?

बिहार से किस तरह तमिलनाडु पहुंचा SIR विवाद, चिदंबरम ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

प्याज की कीमतों से गिरावट से किसान परेशान, CM फडणवीस से की यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

मालेगांव केस को लेकर CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- आस्था को कलंकित करने वालों के चेहरे हुए बेनकाब

NCB को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध दवा गिरोह का भंडाफोड़, 20 करोड़ रुपए की दवाएं जब्‍त

प्रदेश में ड्रोन से डर फैलाया तो नहीं बख्शे जाएंगे, CM योगी ने दिए सख्त एक्शन के आदेश

UP : भोगनीपुर में बाढ़ ने मचाई तबाही, क्योंटरा गांव जलमग्न, छतें बनीं अस्थाई घर

UP के 14 जिले बाढ़ की चपेट में, 80 हजार लोग प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

अगला लेख