मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं ओबामा

Webdunia
शनिवार, 30 जुलाई 2016 (16:36 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं और दोनों देशों ने कई परियोजनाओं पर मिलकर काम किया है।
 
व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव एरिक शुल्ज ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम भारत सरकार के साथ नजदीकी सम्पर्क में है। राष्ट्रपति ओबामा प्रधानमंत्री मोदी को एक अच्छा मित्र मानते हैं। हमने कई परियोजनाओं पर सहयोग किया है। शुल्ज दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यवहार के बारे में एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
 
शुल्ज ने कहा कि हाल में, विशेष रूप से अमेरिका ने भारत के साथ जिस समझौते पर मिलकर काम किया उसके चलते पेरिस जलवायु समझौता हकीकत में बदल पाया। इसलिए राष्ट्रपति को उस कार्य का अत्यधिक गर्व है। इसके साथ वह प्रधानमंत्री मोदी के, उस पर उनके कार्य के लिए आभारी हैं।
 
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'यद्यपि यह हमारे संबंध का एकमात्र पहलू नहीं है। जाहिर तौर पर हमारे बीच आर्थिक संबंध, गहरे सुरक्षा संबंध हैं। इसलिए राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने संबंध को काफी महत्व देते हैं।' (भाषा) 
 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख