Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Corona Virus के कारण टला ट्रंप के हाथों मोदी की बायोग्राफी का विमोचन

हमें फॉलो करें Corona Virus के कारण टला ट्रंप के हाथों मोदी की बायोग्राफी का विमोचन
, रविवार, 22 मार्च 2020 (00:10 IST)
नई दिल्ली। दुनियाभर में जारी कोरोना वायरस (Corona Virus) 'कोविड-9' के कहर के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोग्राफी 'नरेंद्र मोदी-हारबिंजर ऑफ प्रॉस्पैरिटी एंड अपोस्टल ऑफ वर्ल्ड पीस' का विमोचन टाल दिया गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसका विमोचन करने वाले थे।

अंतरराष्ट्रीय काउंसिल ऑफ़ जूरिस्ट लंदन के प्रेसीडेंट डॉ. आदीश सी. अग्रवाल और जानी-मानी अमेरिकी लेखिका मिस एलिज़ाबेथ होरान ने यह बायोग्राफी लिखी है। डॉ. अग्रवाल के मुताबिक इस बायोग्राफी की लेखिका और प्रकाशक अमेरिकी होने के कारण इस किताब का विमोचन ट्रंप की ओर से अमेरिका में होना तय किया गया था, जो कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण टाल दिया गया है।

विशेषकर, जापान में बनवाए गए विशेष आकार के पेपर पर छपी इस ग्रंथनुमा पुस्तक का प्रकाशन यूएसए पब्लिकेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन हाउस, न्यूयॉर्क ने किया है। मूल रूप से अंग्रेज़ी में लिखी गई इस पुस्तक का अनुवाद अरबी, डच, फ्रेंच, इंग्लिश, जर्मन, इटालियन, जापानी, मैंड्रियन, रूसी और स्पेनिश जैसी विदेशी भाषाओं के साथ 10 भारतीय भाषाओं में किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Janta Curfew 22nd March : जमीन से आसमान तक रहेगा सन्‍नाटा, विश्‍व का सबसे बड़ा 'बंद'