मोदी के अमेरिका दौरे से पहले भारत को मिली यह दो बड़ी सफलताएं

Webdunia
रविवार, 25 जून 2017 (08:33 IST)
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले भारत को दो मोर्चों पर बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है। दोनों को लेकर भारत सरकार लंबे समय से राजनयिक स्तर पर अमेरिका पर दबाव बना रही थी।
 
पहला यह कि अमेरिका ने भारत को 22 अमेरिकी 'गार्जियन ड्रोन' के सौदे को मंजूरी दे दी है। ये ड्रोन अभी केवल अमेरिकी सेना इस्तेमाल करती है। दूसरी राजनयिक सफलता पाकिस्तान के मोर्चे पर मिली है। अमेरिकी कांग्रेस में पाकिस्तान को लेकर एक विधेयक लाया गया है।
 
इसमें उसके 'अहम गैर-नाटो सहयोगी (एमएनएनए)' का दर्जा रद्द करने की सिफारिश की गई है। यह विधेयक रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही की ओर से लाया गया है।
 
ALSO READ: ट्रंप ने मोदी को बताया सच्चा मित्र, बोले...
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को इस प्रस्ताव की मंजूरी का ब्योरा भेजा है। अब रक्षा मंत्रालय और भारतीय नौसेना के अधिकारी इन ड्रोन के सौदे की आपूर्ति के दस्तावेज तैयार करने में जुटे हैं। विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने अमेरिका से मिले ब्योरे के आधार पर बताया कि यह सौदा तीन अरब डॉलर का है। इन टोही विमानों को शामिल किए जाने से समुद्री सुरक्षा को लेकर नौसेना की खुफिया, निगरानी और टोही क्षमता बढ़ेगी।
 
विदेश मंत्रालय में यूरोप डेस्क के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भारत पिछले काफी समय से निगरानी करने वाले अमेरिकी 'गार्जियन ड्रोन' की तकनीक हासिल करने की कोशिश में लगा हुआ था। इस सौदे को लेकर ट्रंप के पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन ने वादा भी किया था। भारत पहला ऐसा गैर नाटो गठबंधन देश है, जिसे अमेरिका अपनी ड्रोन तकनीक सौंपने जा रहा है। 'गार्जियन ड्रोन' मिलने से भारत के लिए अब हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने में काफी आसानी हो जाएगी। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख