वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री 40 घंटे से अधिक समय से तुर्किये में फंसे

वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने कहा कि अगर जरूरी तकनीकी मंजूरी मिल जाती है तो एयरलाइन शुक्रवार को मुंबई के लिए उड़ान संख्या वीएस1358 का संचालन करेगी।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 (16:38 IST)
Virgin Atlantic passengers: वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री तुर्किये के एक हवाई अड्डे पर 40 घंटे से अधिक समय से फंसे हुए हैं, क्योंकि लंदन से मुंबई आने वाले उनके विमान का दियारबाकिर हवाई अड्डे की ओर मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था। इन विमान यात्रियों में भारतीय भी शामिल हैं। वर्जिन अटलांटिक के प्रवक्ता ने कहा कि अगर जरूरी तकनीकी मंजूरी मिल जाती है तो एयरलाइन शुक्रवार को मुंबई के लिए उड़ान संख्या वीएस1358 का संचालन करेगी।ALSO READ: जयपुर से चेन्नई जा रहे विमान का टायर फटा, इमरजेंसी लैंडिंग
 
उड़ान संख्या वीएस358 को तात्कालिक चिकित्सीय स्थिति के कारण रद्द किया : प्रवक्ता ने बताया कि अगर मंजूरी नहीं मिलती है तो एयरलाइन शुक्रवार को यात्रियों को एक अन्य तुर्किये हवाई अड्डे पर बस के जरिए भेजने की योजना बना रही है, जहां से एक वैकल्पिक विमान यात्रियों को मुंबई लेकर जाएगा। प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि 2 अप्रैल को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या वीएस358 को तात्कालिक चिकित्सीय स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है।ALSO READ: Air India Express के बेड़े में विमानों की संख्या 100 हुई
 
हवाई अड्डे पर उतरने के बाद विमान में तकनीकी समस्या आ गई। गुरुवार को हवाई अड्डे पर फंसे एक यात्री ने बताया कि सभी यात्री फर्श पर बैठे हैं और कोई कंबल उपलब्ध नहीं है। नाम न बताने की शर्त पर यात्री ने बताया कि वहां शाकाहारी भोजन भी उपलब्ध नहीं है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने गुरुवार को यह भी कहा कि यात्रियों को तुर्किये में रातभर होटल में रहने की व्यवस्था और जलपान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है जबकि कंपनी समाधान की दिशा में काम कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख