Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

इजराइल हमास युद्ध में 56000 से अधिक लोगों की गई जान, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य प्रशासन का खुलासा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Israel-Hamas war

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

दीर अल बलाह (गाजापट्टी) , मंगलवार, 24 जून 2025 (19:23 IST)
Israel-Hamas war: गाजा में इजराइल (Israel) के सैन्य अभियान में 56,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। गाजापट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय (Palestinian Health Administration) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि 7 अक्टूबर, 2023 को युद्ध शुरू होने के बाद से 56,077 लोग मारे गए हैं तथा 131,848 अन्य घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि मृतकों में 5,759 ऐसे लोग हैं जो 18 मार्च को इजराइल द्वारा 2 महीने के युद्ध विराम को समाप्त कर लड़ाई फिर से छेड़ने के बाद मारे गए हैं।ALSO READ: जानिए ईरान और इजराइल की लड़ाई में दोनों में से किसे हुआ ज्यादा नुकसान
 
नागरिकों व लड़ाकों का अंतर स्पष्ट नहीं : मंत्रालय ने मृतकों में नागरिकों व लड़ाकों का अंतर स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि मृतकों में आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे थे। माना जाता है कि कई और लोग मलबे के नीचे दबे होंगे या उन जगहों पर होंगे जहां स्थानीय डॉक्टर पहुंच नहीं पाए हैं। इजराइल का कहना है कि वह केवल उग्रवादियों को निशाना बनाता है तथा नागरिकों की मौतों के लिए हमास दोषी है।ALSO READ: क्या टूट जाएगा सीजफायर? ईरान ने इजराइल पर फिर दागीं मिसाइलें, चिंता में अमेरिका और इजराइल
 
इजराइल का आरोप है कि उग्रवादी नागरिकों के बीच छिपे हुए हैं और वे घनी आबादी वाले क्षेत्रों से अपनी गतिविधियां चलाते हैं। इजराइल ने गाजा में अपना अभियान हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले के बाद शुरू किया था। हमास के उग्रवादियों ने 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिण इजराइल में धावा बोलकर लगभग 1,200 लोगों को मार डाला था 251 अन्य लोगों को बंधक बना लिया था। उग्रवादियों के हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर आम नागरिक थे। अधिकतर बंधकों को संघर्षविराम समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा