Mount Everest New Height: एवरेस्ट की ऊंचाई बढ़ी, नेपाल-चीन ने की घोषणा, अब यह है नई ऊंचाई

Webdunia
मंगलवार, 8 दिसंबर 2020 (19:19 IST)
काठमांडू/बीजिंग। नेपाल और चीन की ओर से मंगलवार को संयुक्त रूप से घोषणा की गई कि विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई 8848.86 मीटर है, जो कि भारत द्वारा 1954 में मापी गई ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर अधिक है।
ALSO READ: Covid 19 से रोकथाम के लिए 3 टीकों पर औषधि नियामक गंभीरता से कर रहा विचार
नेपाल सरकार ने एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई मापने का निर्णय लिया था क्योंकि 2015 में आए भूकंप तथा अन्य कारणों से चोटी की ऊंचाई में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं।
ALSO READ: BPCL के निजीकरण के बाद भी LPG ग्राहकों को मिलती रहेगी सब्सिडी
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ से जारी खबर में बताया गया कि चीन और नेपाल ने मंगलवार को घोषणा की है कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने काठमांडू में कहा कि नेपाल ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से मापी है, जो 8848.86 मीटर है।
ALSO READ: Corona Bulletin: देश में कोरोना के 3.83 लाख सक्रिय मामले, 91 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक
इससे पहले भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा 1954 में एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर मापी गई थी जो नई ऊंचाई के मुकाबले 86 सेंटीमीटर कम थी। चीन द्वारा पहले किए गए मापन में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 मीटर थी जो नेपाल की गणना से चार मीटर कम थी।
 
मीडिया में आई खबरों के अनुसार चीन के सर्वेक्षकों ने माउंट एवरेस्ट पर वैज्ञानिक अनुसंधान किया था और उसकी ऊंचाई 1975 में 8848.13 मीटर और 2005 में 8844.43 मीटर बताई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बच्चों संग आमेर के किले पर पहुंचे अमेरिकी उपराष्‍ट्रपति वेंस

बाजार में 500 का नकली नोट, असली नोट से कितना अलग, कैसे करें पहचान?

सऊदी अरब यात्रा से पहले दोनों देशों के संबंधों पर क्या बोले पीएम मोदी?

जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी, डी कंपनी ने मांगे 10 करोड़

हिंदी का दक्षिण भारत में विरोध राजनीति है या कुछ और

अगला लेख