भारी बारिश से ढहा कचरे का ढेर, कई घर तबाह, 17 की मौत

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (10:06 IST)
जोहानिसबर्ग। मोजाम्बिक की राजधानी मापुतो में भारी बारिश के कारण कचरे के एक विशाल अंबार का एक हिस्सा ढहने से उसमें दबकर 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों का मानना है कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित हुलेने लैंडफिल साइट के मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं।
 
पुर्तगाली समाचार एजेंसी ‘लुसा’ की खबर के अनुसार शहर के घनी आबादी वाले पिछड़े इलाके में स्थित इस साइट पर कचरे का अंबार तीन मंजिला इमारत की ऊंचाई के बराबर था।
 
लुसा और रेडियो मोजाम्बिक दोनों ने 17 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। कूड़े के अंबार के ढहने से आधा दर्जन घर तबाह हो गए और इस तरह के दूसरे हादसे के डर से कुछ लोग इलाके में स्थित अपना घर छोड़कर चले गए हैं।
 
राष्ट्रीय आपदा अधिकारी फातिमा बेलचिओर ने कहा कि कचरे का अंबार ढहकर कई घरों पर गिरा और उन घरों में कई परिवार रह रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपना घर गंवाने वाले लोगों की मदद की कोशिश कर रहे हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख