मुकेश अंबानी फिर बने एशिया में सबसे अमीर, वैश्‍विक सूची में 24वें नंबर पर पहुंचे गौतम अडाणी

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2023 (08:27 IST)
रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मुकेश अंबानी 83.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। वे दुनिया के अमीरों की सूची में 9वें स्थान पर हैं। 2023 के अंत में अमीरों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे गौतम अदाणी वैश्‍विक सूची में अब 24वें स्थान पर खिसक गए हैं।
 
फोर्ब्स वर्ल्ड बिलेनियर सूची में फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट 211 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। एलन मस्क (180 अरब डॉलर) दूसरे, जेफ बेजोस (114 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (107 अरब डॉलर) चौथे और वॉरेन बफे (106 अरब डॉलर) पांचवें स्थान पर हैं।
 
अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति में सबसे ज्यादा 57 अरब डॉलर की कमी आई है जबकि टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में एक साल में 39 अरब डॉलर की गिरावट आई है।
 
इस बार रिकॉर्ड 169 भारतीय अरबपतियों ने जगह बनाई है। 2022 में यह संख्या 166 थी। अडाणी 47.2 अरब डॉलर के साथ अभी भी अंबानी के बाद भारत के दूसरे नंबर के सबसे अमीर बने हुए हैं। भारतीय में शिव नाडर तीसरे और साइरस पूनावाला चौथे स्थान पर है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान में बेनाम सामूहिक कब्रों के पास बिलखती महिलाएं कौन हैं...?

नरेंदर सरेंडर... भोपाल में PM मोदी पर राहुल गांधी ने बोला जमकर हमला

क्या ये वन नेशन, वन हसबैंड योजना है, मोदी के नाम का सिंदूर लगाएंगे, Operation Sindoor पर भगवंत मान के बयान पर बवाल

Operation Sindoor में भारतीय नुकसान पर फिर आया CDS अनिल चौहान का बयान, जानिए क्या कहा

सोनम की सास से बातचीत की आखिरी ऑडियो क्‍लिप वायरल, पढ़िए पूरी बात, लापता होने से पहले क्‍या कहा था बहू ने?

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: पूर्वोत्तर में बाढ़ से हाहाकार, जानें अन्य राज्यों में कैसा है मौसम?

IPL जीतने के बाद रजत पाटीदार ने क्यों कहा, ई साला कप नामडू, क्या है इसका मतलब?

नाजी शासन को चुनौती देने वाली भारतीय राजकुमारी

गडकरी ने देहरादून के लिए देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस

Pakistan ने बनाया था 48 घंटे का प्लान, CDS अनिल चौहान ने बताया भारत कैसे 8 घंटे में घुटनों पर लाया

अगला लेख