Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिका के मिशिगन के चर्च में आगजनी और गोलीबारी, कई लोग घायल, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें crime

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 28 सितम्बर 2025 (21:32 IST)
अमेरिका के मिशिगन स्थित एक चर्च में गोलीबारी और आगजनी की खबरें हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक पुलिस ने एक हमलावर को मार गिराया है। अमेरिका के मिशिगन में एक मॉर्मन गिरजाघर में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। 

मीडिया खबरों के मुताबिक रेस्क्यू टीम चर्च के अंदर फंसे लोगों को निकालने का काम कर रही है। पुलिस के मुताबिक अब खतरे की कोई बात नहीं है। पुलिस ने हमलावर की पहचान भी उजागर नहीं की है। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी रविवार को डेट्रॉइट से लगभग 50 मील उत्तर में ग्रैंड ब्लैंक स्थित ‘द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स’ में हुई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शहीद भगत सिंह के गांव पहुंचे CM भगवंत सिंह मान, श्रद्धा के फूल अर्पण के साथ ही किया बड़ा ऐलान