Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जर्मनी में मुस्लिम महिला का हिजाब फाड़ा, नस्लीय टिप्पणी भी की

हमें फॉलो करें Hijab
, बुधवार, 13 जुलाई 2022 (11:51 IST)
बर्लिन। भारत को लोकतंत्र की नसीहत देने वाले जर्मनी में एक मुस्लिम महिला पर हमला कर उसका नकाब फाड़ दिया गया। इतना ही नहीं महिला के ऊपर नस्लीय टिप्पणी भी की गई।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक एक रेस्त्रां में हिजाब पहनकर गई एक मुस्लिम महिला पर हमला कर दिया गया। हमलावर ने महिला के सिर पर हमला करने से पहले उसका हिजाब फाड़ दिया।
 
इससे पहले भी हाल में मुस्लिम महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। यह तब हुआ था जब एक शख्स ने दो महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी की थी। हालांकि इसके बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मोहम्मद जुबैर के गिरफ्तारी के मामले में जर्मनी ने भारत को नसीहत देते हुए कहा था कि पत्रकारों का उनकी पत्रकारिता के लिए उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और ना ही इसके लिए उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वोट डालकर हमने पैदा किए भ्रष्ट नेता, बोले शिवपुरी ADM, लोकतंत्र को बताया सबसे बड़ी गलती