Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

संकट में श्रीलंका, आटा 300 रुपए किलो हुआ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sri Lanka
, मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (19:33 IST)
कोलंबो। भीषण राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में ब्रेड और अन्य बेकरी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। जो आटा थोड़े दिन पहले 48.50 रुपए ‍प्रतिकिलो मिल रहा था, उसके दाम बढ़कर अब 300 रुपए किलो हो गए हैं। 
 
एक उद्योग निकाय ने मंगलवार को कहा कि बुधवार रात से 450 ग्राम की ब्रेड के दाम 20 रुपए बढ़ जाएंगे। अन्य बेकरी उत्पादों की कीमत में 10 रुपए की बढ़ोतरी होगी।
 
श्रीलंका की डेली मिरर समाचार वेबसाइट ने ऑल सीलोन बेकरी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एन के जयवर्धने के हवाले से बताया कि गेहूं के आटे के भाव में 32 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि के चलते कीमत बढ़ाने का फैसला किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि एक किलोग्राम गेहूं का आटा पहले बाजार में 84.50 रुपए में मिलता था और अब उसकी कीमत बढ़कर 300 रुपए से अधिक हो गई है। 
 
ब्रिटेन से 1948 में आजाद होने के बाद श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा संकट से निपटने के लिए श्रीलंका को कम से कम 4 अरब डॉलर की जरूरत है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मगरमच्छ ने किया चंबल किनारे नहा रहे बालक पर हमला, घसीटकर पानी में ले गया