रोहिंग्या शरणार्थी : म्यांमार-बांग्लादेश वार्ता को तैयार

Webdunia
यांगून/ ढाका। म्यांमार अपने यहां से फरार होकर बांग्लादेश आए रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या के हल के लिए बांग्लादेश से बातचीत शुरू करेगा।
म्यांमार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक अनुमान के मुताबिक करीब 65 हजार मुसलमान तीन महीने पहले राखिन राज्य पर हुए हमले के बाद म्यांमार से फरार होकर सीमा पार करके बांग्लादेश में आ गए थे। 
               
म्यांमार की नेता आंग सान सू की ने राज्यविहीन रोहिंग्या मुस्लिम शरणार्थियों की समस्या के हल के लिए अपने एक विशेष दूत को इस सप्ताह बांग्लादेश भेजा है।
               
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने म्यांमार के उप विदेश मंत्री कयाव टिन से कहा है कि म्यांमार को बांग्लादेश में रह रहे सभी रोहिंग्या मुसलमानों को स्वीकार करना होगा। 
 
उधर म्यांमार विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता अई अई सू ने कहा है कि दोनों देश जल्द ही 'पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया' पर चर्चा शुरु करेंगे। म्यांमार की प्रवक्ता ने कहा,'यदि ये शरणार्थी म्यांमार के पाए जाते हैं तो उचित समय पर इन्हें अपने देश लाया जाएगा।' उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बातचीत के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है। 
              
वहीं दूसरी तरफ बांग्लादेश में शरण लिए रोहिंग्या मुसलमानों ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए कहा कि म्यांमार की पुलिस और सैनिक उनके साथ मारपीट करते है। इसके अलावा उनका यौन उत्पीड़न और न्यायेतर हत्या करते हैं। शरणार्थियों का कहना है कि पुलिस ने मनमाने ढंग से ग्रामीणों को गिरफ्तार किया और उनके घरों में आग लगा दी। (वार्ता) 

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

कोरोना की चौथी लहर की चपेट में क्या आएगा भारत, साइंटिस्ट से जानिए आपके हर सवाल का जवाब?

मस्क ने दी ड्रैगन कैप्सूल वापस लेने की धमकी, नासा के पास केवल रूस का ही विकल्प बचेगा

कोरोनावायरस संक्रमण से अब कोई खतरा नहीं, इसे लेकर क्या बोले स्वास्थ्य विशेषज्ञ

फ्रांस से बेंगलुरु तक गूंजता सवाल! दुनिया ने चेताया, फिर भी नहीं सीखे हम अब और कितनी जानें जाएंगी?

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा क्रिप्टोकरेंसी को लेकर हैं चिंतित, जानिए क्या है कारण

अगला लेख