म्यांमार में विमान दुर्घटना, समुद्र से मलबा और यात्रियों के शव बरामद

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2017 (10:04 IST)
यंगून। म्यांमार में उड़ान भरने के बाद लापता हुए सैन्य विमान का मलवा और यात्रियों के शव गुरुवार को अंडमान समुद्र में मिले। विमान में क्रू मेंबर, सैनिकों और उनके परिजनों सहित 122 लोग सवार थे।
 
सेना ने बताया कि दक्षिण तटीय शहर लाउंगलोन से 35 किलोमीटर विमान का मलवा और तीन लोगों के शव मिले हैं जिनमें दो युवक और एक बच्चे का शव है।
 
उन्होंने एक बयान में बताया कि विमान वाई-8-200एफ के पहिये चीन के बने हुए थे। चीन निर्मित वाई-8-200एफ विमान बुधवार को दोपहर में उड़ान भरने के बाद मेइक से लापता हो गया था।
 
सेना के मुताबिक यह विमान मेइक से यंगून जा रहा था। इसमें कुल 122 लोग सवार थे जिनमें से 108 सैनिक और उनके परिजन और 14 विमान के क्रू मेंबर थे। उनमें से 15 बच्चे, 58 युवा, 35 सैनिक और अधिकारी शामिल थे।
 
सेना के हवाले से पता चला है कि आज दूसरे दिन भी लापता विमान को ढूंढने के लिए  नौसेना के नौ जहाज, सेना के पांच विमान और दो हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। इसके अलावा चिकित्सीय एवं आपातकालीन अधिकारियों सहित 500 लोगों को लाउंगोन शहर के पास लगातार तलाशी अभियान में लगाया गया है। (वार्ता) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने X को अपनी ही कंपनी XAI को 33 अरब डॉलर में बेचा, जानिए क्यों

ट्रम्प का टैरिफ धमाका: कार बाजार पर संकट, चीन की चेतावनी

ISRO ने उपग्रहों के लिए स्टेशनरी प्लाज्मा थ्रस्टर का 1 हजार घंटे का जीवनकाल परीक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा

24 घंटे, 15 झटके, 10 हजार मौतों की आशंका, ये है 200 साल में आए 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से तबाही की पूरी कहानी

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं बार हिली धरती

अगला लेख