भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 29 मार्च 2025 (12:21 IST)
Earthquake news in hindi : म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई। भूकंप के कारण कई इलाकों में इमारतें ढह गईं और व्यापक क्षति हुई है। देश में भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,000 के पार पहुंच गई जबकि 2300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। भारत ने भूंकप प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए ऑपरेशन ब्रह्मा शुरू किया है। ALSO READ: म्यांमार में भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा की मौत, क्या ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन?
 
म्यांमार लंबे समय से चल रहे खूनी गृहयुद्ध की चपेट में है, और वहां पहले से ही एक बड़ा मानवीय संकट बना हुआ है। भूकंप के कारण म्यांमार में राहत एवं बचाव कार्यों को चलाना भी काफी मुश्किल हो रहा है। हालांकि भारत, रूस समेत कई देशों से राहत सामग्री पहुंचाई गई है। भूकंप से प्रभावित म्यांमार की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत राहत सामग्री भेजी है। वायुसेना का विमान सी-130 जे करीब 15 टन राहत सामग्री लेकर यांगून पहुंच गया है।
 
 
भारत ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर : थाईलैंड और म्यांमा में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद, भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर सभी भारतीय नागरिकों से आपातकालीन स्थिति में उससे संपर्क करने को कहा। दूतावास ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति के मामले में, थाईलैंड में भारतीय नागरिकों को आपातकालीन नंबर +66 618819218 पर संपर्क करने की सलाह दी जाती है। बैंकॉक स्थित भारतीय दूतावास और चियांग माई में स्थित वाणिज्य दूतावास के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। अब तक, किसी भी भारतीय नागरिक से जुड़ी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को म्यामांर, थाईलैंड के साथ ही भारत, बांग्लादेश और चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। आज सुबह भी अफगानिस्तान में भूकंप का झटका महसूस किया गया। 
edited by : Nrapendra Gupta 
photo courtesy : Dr. S. Jaishankar X account 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

भूकंप प्रभावित म्यांमार का मददगार बना भारत, शुरू किया ऑपरेशन ब्रह्मा

LIVE: म्यांमार में फिर भूकंप का झटका, 24 घंटे में 15वीं हिली धरती

म्यांमार में भारी तबाही, 1,000 से ज्यादा की मौत, क्या ग्रहण और भूकंप के बीच है कोई कनेक्शन?

ईद पर कश्मीर के बाजारों में बिक्री में चिंताजनक मंदी, परिधान क्षेत्र में 95 प्रतिशत की गिरावट आई

पूर्वी काठमांडू में कर्फ्यू हटाया गया, 100 से अधिक राजशाही समर्थक प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

अगला लेख