लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

इबोला और जीका जैसे जानलेवा वायरस के बाद अफ्रीका में इन दिनों एक और वायरस का आतंक फैलता दिख रहा है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (17:13 IST)
Mystery disease kills over 50 in Congo : क्या कोरोनावायरस जैसा खौफ फिर लौटने वाला है। इस बार जानलेवा वायरस अफ्रीका से आया है। इसके लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद ही व्यक्ति मौत के आगोश में खो जाता है। इबोला और जीका जैसे जानलेवा वायरस के बाद अफ्रीका में इन दिनों एक और वायरस का आतंक फैलता दिख रहा है। इससे 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। कॉन्गो में सबसे पहले 21 जनवरी को इस वायरस का पता चला था। 
ALSO READ: मुंबई में गर्म हवाओं का अलर्ट, जानिए कैसा है देश का मौसम?
चपेट में आए 419 लोग : अब तक 419 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने 2022 में बताया था कि पिछले दशक में अफ्रीका में ​​इस तरह के मामलों में 60 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। 9 फरवरी को बोमेटे शहर में रहस्यमयी मौतों की संख्या बढ़ने के बाद सैंपल को टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। पिछले साल, कांगो के दूसरे हिस्से में रहस्यमय फ्लू जैसी बीमारी से दर्जनों लोगों की जान चली गई थी। यह मलेरिया से मिलती-जुलती बीमारी थी।
कब आया था पहला मामला : विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ्रीका कार्यालय के अनुसार, बोलोको शहर में बीमारी का पहला प्रकोप तब शुरू हुआ जब तीन बच्चों ने चमगादड़ के मांस का सेवन किया और रक्तस्रावी बुखार के लक्षणों के बाद 48 घंटों के भीतर उनकी मौत हो गई। इसके तुरंत बाद उन्हें तेज बुखार हुआ और 48 घंटे के भीतर उनकी मौत हो गई। बीते कुछ सालों में अफ्रीका और एशिया जैसी महाद्वीपों में जानवरों से इंसानों तक वायरस पहुंचने के मामले में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। 
 
क्या बोले निगरानी अधिकारी : क्षेत्रीय निगरानी केंद्र बिकोरो अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सर्ज नगालेबेटो ने बताया कि अधिकतर मामलों में लक्षण प्रकट होने और मृत्यु के बीच का अंतर महज 48 घंटे का है, "जो वास्तव में चिंताजनक है।" कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इस बीमारी का प्रकोप 21 जनवरी को शुरू हुआ और अब तक 419 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 53 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
जंगली जानवरों के खाने से बीमारी : लंबे समय से इस बात की चिंता रही है कि जंगली जानवरों का सेवन करने वाली जगहों पर जानवरों से इंसानों में बीमारियाँ फैल सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2022 में कहा था कि पिछले एक दशक में अफ्रीका में इस तरह के प्रकोपों ​​की संख्या में 60 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।
ALSO READ: इंदौर में छात्र नेताओं की गुस्‍ताखी, होल्‍कर कॉलेज की प्रिंसिपल ने बताई 150 प्रोफेसर्स को बंधक बनाने की पूरी कहानी
13 मामलों का परीक्षण : विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि 9 फरवरी को बोमेटे शहर में मौजूदा रहस्यमयी बीमारी का दूसरा प्रकोप शुरू होने के बाद, 13 मामलों के नमूने परीक्षण के लिए कांगो की राजधानी किंशासा में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर बायोमेडिकल रिसर्च को भेजे गए। इबोला या मारबर्ग जैसी अन्य सामान्य रक्तस्रावी बुखार बीमारियों के लिए नमूनों की जांच में परिणाम नकारात्मक पाए गए हैं। कुछ में मलेरिया के लिए पॉजिटिव नतीजे मिले। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मप्र में जिला जजों के साथ शूद्र जैसा व्यवहार, हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पहले लोकसभा में आएगा

LOC के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान शहीद, 1 जेसीओ समेत 2 घायल

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे पसंदीदा लीडर, ट्रंप और मेलोनी को छोड़ा पीछे

भारत देगा मालदीव को 4850 करोड़ का कर्ज, मोदी ने कहा- भारत मालदीव संबंधों की जड़ें सागर जितनी गहरी

अगला लेख