बांग्लादेश के नारायणगंज हत्याकांड मामले में 26 को मौत की सजा

Webdunia
सोमवार, 16 जनवरी 2017 (14:24 IST)
बांग्लादेश अदालत ने सोमवार को वर्ष 2014 के नारायणगंज हत्याकांड मामले में भारत से प्रत्यर्पित पूर्व पार्षद और बांग्लादेश विशिष्ट सुरक्षा बल के तीन वरिष्ठ अधिकारियों सहित 26 लोगों को मौत की सजा सुनाई है। इस घटना में सात लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी।
नारायणगंज जिला अदालत और सत्र न्यायाधीश इनायत हुसैन ने कहा, 'इन्हें फांसी पर लटकाया जाए।' नारायणगंज के पूर्व पार्षद नूर हुसैन और बांग्लादेश की सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल तारेक सईद भी उन 26 लोगों में शामिल है जिन्हें सजा सुनाई गई है।
 
सुनवाई के वक्त 23 आरोपी अदालत में मौजूद नहीं थे। अन्य नौ लोगों को विभिन्न अवधि की कैद की सजा सुनाई गई है। नारायणगंज जिला अदालत और सत्र न्यायाधीश ने सजा सुनवाई।
 
हुसैन को भारत से प्रत्यर्पित किया गया था। वह सुनवाई से बचने के लिए देश से भाग गया था। ऐसा माना जाता है कि वही इस हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकारी था। सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने 12 नवंबर 2015 को उसे बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के हवाले कर दिया था।
 
अदालत के 25 आरएबी कर्मियों सहित 35 लोगों को दोषी पाने के करीब एक साल बाद मामले में फैसला सुनवाया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख