मोदी के दौरे से पहले ततैयों ने किया तीर्थयात्रियों पर हमला

Webdunia
गुरुवार, 11 मई 2017 (07:34 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में बौद्धों के सबसे पवित्र दिन त्योहार मना रहे तीर्थयात्रियों पर बुधवार को ततैयों ने हमला कर दिया। घटना में घायल हुए 50 तीर्थयात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
पुलिस का कहना है कि ततैयों के डंक से घायल हुए लोगों में एक भिक्षु भी शामिल है। हादसा राष्ट्रीय राजधानी कोलंबो से 110 किलोमीटर उत्तर में स्थित मुंडल की मंदिर में हुआ।
 
भगवान बुद्ध के जन्म, बोद्धिसत्व की प्राप्ति और निर्वाण के अवसर पर वैसाख त्योहार मनाने के लिए तीर्थयात्री एकत्र हुए थे। इस सप्ताह के आरंभ में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा की तैयारियों के तहत श्रीलंकाई चाय बगानों से ततैयों के 2 छत्ते हटाए गए थे। खतरा था कि पास में उतरने वाले हेलीकॉप्टर की कंपन से छत्ते हिलेंगे और ततैए गुस्से में हमला कर सकते हैं। 
 
वैसाख में भाग लेने के लिए मोदी बृहस्पतिवार को श्रीलंका पहुंचने वाले हैं। वे शुक्रवार को बगानों की यात्रा करेंगे। (भाषा)

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

यूपी में पीएम मोदी की 3 सभाएं, अमेठी में अमित शाह और राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन

अगला लेख