हम बड़े और कड़े फैसले लेने में नहीं हिचकते : नरेन्द्र मोदी

Webdunia
बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (19:04 IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Naredra modi) ने ब्लूमबर्ग बिजनेस फोरम (Bloomberg Global Business Forum) में बातचीत करते हुए कहा कि हम देश हित में बड़े और कड़े फैसले लेने में बिलकुल भी नहीं हिचकते। हमने पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के साथ ही निवेशकों के लिए भारत में अनुकूल माहौल बनाया है। 
 
मोदी ने कहा कि हमने भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ आंदोलन चलाया। हमें पर्यावरण की चिंता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि भारत के लोग पृथ्वी को मां मानते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया जा रहा है। 
 
विकास पर बात करते हुए मोदी ने कहा कि भारत के पास युवा धन है। निवेश बढ़ाने के लिए भी सरकार ने कई फैसले लिए हैं। विकास में बाधा डालने वाले कानून हमने खत्म कर दिए हैं। सड़क और एयरपोर्ट पर भी काम जारी है।
ALSO READ: मोदी सरकार 6 और एयरपोर्ट को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में
 
सोशल मीडिया बड़ी ताकत : जलवायु परिवर्तन पर यूएन प्रतिनिधि ब्लूमबर्ग के साथ बातचीत में मोदी ने कहा कि भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का हमारा लक्ष्य है।
 
ALSO READ: क्या सऊदी अरब में पीएम मोदी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन...जानिए सच...
 
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में हमने 65 अंकों का सुधार किया है। भारत में पहले टैक्स का जाल था, लेकिन हमने जीएसटी (GST) लागू कर पूरे देश में एक टैक्स की व्यवस्था बनाई। मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया बड़ी ताकत है, लेकिन फेक न्यूज पर भी लगाम लगाने की जरूरत है।

मोदी ने यह भी कहा....
आपकी इच्छाएं और हमारे सपने पूरी तरह से मेल खाते हैं।
आपकी तकनीक और हमारी प्रतिभा दुनिया को बदल सकती है।
आपका स्तर और हमारा कौशल वैश्विक आर्थिक विकास को गति दे सकते हैं।
आपका विवेकपूर्ण तरीका और हमारा व्यावहारिक मन प्रबंधन में नई कहानियां लिख सकते हैं। 
आपके तर्कसंगत तरीके और हमारे मानवीय मूल्य उस मार्ग को दिखा सकते हैं, जिसकी दुनिया तलाश कर रही है।
अगर कहीं कोई फासला है तो मैं व्यक्तिगत रूप से एक पुल के रूप में कार्य करूंगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे घाना, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ भव्‍य स्‍वागत

राजा रघुवंशी हत्याकांड : कोर्ट ने 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

चुनाव आयोग पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, बिहार में एसआईआर का किया विरोध

कर्नाटक में मुख्यमंत्री का बदला जाना तय, BJP का दावा

अगला लेख