Hanuman Chalisa

#ModiinIsrael मोदी ने देखी खारे पानी को मीठा बनाने की तकनीक

Webdunia
गुरुवार, 6 जुलाई 2017 (21:02 IST)
हैफा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इसराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ आज यहां ओल्गा तट पर पानी के अलवणीकरण की एक इकाई में इसराइल द्वारा विकसित समुद्र के पानी के शुद्धिकरण की प्रौद्योगिकी को देखा।
 
दोनों नेताओं ने अनौपचारिक पोशाक पहन रखी थी। उन्होंने ओल्गा तट पर गालमोबाइल पानी अलवणीकरण इकाई में प्रस्तुति को गौर से सुना और एक-दूसरे से लंबी बातचीत की।
 
भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि गालमोबाइल एक स्वतंत्र, समन्वित जल शुद्धिकरण वाहन है जिसे उच्च गुणवत्‍ता वाले पेयजल का उत्पादन करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बाढ़, भूकंप, कठिन क्षेत्र में सैन्य इस्तेमाल और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रदान करने में उपयोगी हो सकता है।
 
इसमें कहा गया है कि यह प्रतिदिन 20 हजार लीटर तक समुद्र के पानी का शुद्धिकरण कर सकता है और प्रतिदिन 80 हजार लीटर खारे, गंदले या दूषित नदी जल की सफाई कर सकता है और इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों पर ला सकता है। मोदी और नेतन्याहू ने प्रस्तुति को देखा और शुद्ध जल को चखा और अनोखे वाहन पर सवार हुए। मोदी और नेतन्याहू ने कल वार्ता की थी और 'पानी और कृषि के क्षेत्र में रणनीतिक भागीदारी' स्थापित करने पर सहमति जताई थी।
 
वार्ता के बाद जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया था कि यह भागीदारी जल संरक्षण, अपशिष्ट जल शोधन और कृषि के लिये इसके फिर से इस्तेमाल, अलवणीकरण, जल इस्तेमाल सुधार और गंगा और अन्य नदियों की सफाई के लिए आधुनिक जल प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर ध्यान केंद्रित करेगी।  (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख