मोदी ने बौद्ध मंदिर के पुजारी को भेंट किया बौद्ध ग्रंथ

Webdunia
शुक्रवार, 2 जून 2017 (16:59 IST)
सेंट पीटर्सबर्ग (रूस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय डटसान गुंजेचोइनेई बौद्ध मंदिर के  प्रमुख पुजारी को ‘उर्गा कंजूर’ के 100 से ज्यादा खंड भेंट किए। ‘उर्गा कंजूर’ एक पवित्र  तिब्बती बौद्ध ग्रंथ है।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री ने सेंट पीटर्सबर्ग के डटसान  गुंजेचोइनेई बौद्ध मंदिर के प्रमुख पुजारी जम्पा दोनोर, बुदा बालजेविच बडमाएव को उर्गा  कंजूर भेंट किया। एक आधिकारिक यात्रा पर यहां आए मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति  व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।
 
तिब्बती कंजूर का उर्गा संस्करण 1955 तक अज्ञात था, जब प्रोफेसर रघुवीरा इसके 104  खंडों का पूरा सेट लेकर भारत आए थे। इसके एक खंड में तालिका थी। मंगोलियाई प्रधानमंत्री  ने उन्हें तिब्बती कंजूर का उर्गा संस्करण भेंट किया था।
 
मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि रूस की यात्रा के दूसरे  दिन मोदी इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल मैनुस्क्रीप्ट्स भी गए। उन्होंने वहां गुजराती भाषा में  एक संदेश भी लिखा।
 
इंस्टीट्यूट ऑफ ओरिएंटल मैनुस्क्रीप्ट्स में 65 जीवित एवं मृत भाषाओं में हजारों पांडुलिपियां  और बहुत पहले मुद्रित किताबें हैं। उन्होंने यूरेशियाई आर्थिक आयोग के अध्यक्ष और  आर्मेनिया के पूर्व प्रधानमंत्री तिगरान सर्गास्यान से भी मुलाकात की। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, 1 अगस्त से लागू होंगी नई दरें

पुणे की UPSC कैंडिडेट ने जीता अनूठा खिताब, 60 दिन 9 घंटे सोकर कमाए 9 लाख, जानिए क्‍या है यह प्रतियोगिता

भारत ने किया बेनकाब तो बिलबिलाने लगे PAK आर्मी चीफ आसिम मुनीर, फिर दी गीदड़भभकी

लुधियाना इंटरैक्टिव सेशन में MP को मिले 15,606 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव ने कहा- 20 हजार से अधिक रोजगार का होगा सृजन

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

अगला लेख