पेरिस जलवायु समझौता दुनिया की साझा विरासत : मोदी

Webdunia
शनिवार, 3 जून 2017 (21:56 IST)
पेरिस। पेरिस जलवायु समझौते से अमेरिका के अलग होने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह समझौता दुनिया की साझा विरासत है और भारत जलवायु संरक्षण के लिए अपेक्षाओं से भी आगे बढ़कर काम करेगा।
 
फ्रांस के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रो के साथ यहां एलिसी पैलेस में व्यापक विचार-विमर्श के बाद मोदी ने कहा कि पेरिस जलवायु करार धरती और हमारे प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के हमारे कर्तव्य को झलकाता है। हमारे लिए यह आस्था का मामला है।
 
उन्होंने मैक्रो के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पेरिस जलवायु समझौता दुनिया की साझा विरासत है। यह भविष्य की पीढ़ियों को भी लाभान्वित करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्बन उत्सर्जन कम करने पर हुए पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते से अलग होने की कल घोषणा की थी। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता भारत और चीन जैसे देशों को अनुचित तरीके से लाभ पहुंचाता है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत लगातार काम करता रहेगा, पेरिस समझौते की अपेक्षाओं से अधिक करता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं क्योंकि हमारी पहले की पीढ़ियों ने इन संसाधनों को संजोया है। हमें भावी पीढ़ियों के लिए ऐसा ही करना होगा। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

जाति आरक्षण Train Compartment जैसा, जो लोग इसमें चढ़ गए.... सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत की तीखी टिप्पणी

कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, विवादित बयानों के चलते रहते हैं चर्चा में

चीन का पाकिस्तान को खुला समर्थन, पाक-चीन की 'फौलादी दोस्ती' से भारत को चुनौती

वॉर मॉक ड्रिल में क्या है हवाई हमले वाले सायरन बजाने के पीछे की मंशा, सायरन सुनते ही क्या करें?

Free में होगा रोड एक्सीडेंट के घायलों का इलाज, मोदी सरकार की नई स्कीम

सभी देखें

नवीनतम

Ujjain : युवती का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में 7 लोग हिरासत में, गांव में तनाव

FIR के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची लोक गायिका नेहा राठौर, भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट का है आरोप

Mock dril: मध्यप्रदेश में भोपाल और इंदौर सहित 5 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी

शहबाज शरीफ पहुंचे ISI मुख्यालय, क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर ली जानकारी

Indus Water Treaty : भारत के हक का पानी भारत में रुकेगा, पाकिस्‍तान से तनाव के बीच बोले PM मोदी

अगला लेख