मोदी ने युगांडा में भारतीय समुदाय से कहा, भारत बना स्टार्ट अप की भूमि

Webdunia
बुधवार, 25 जुलाई 2018 (09:15 IST)
कामपाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत एक वैश्विक उत्पादन केंद्र और स्टार्टअप हब के तौर पर उभर रहा है। भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों को आज उन देशों को बेचा जा रहा है, जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे।


युगांडा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारतीय इस्पात का इस्तेमाल कर आज भारत रेल पटरियों, मेट्रो ट्रेन कोच और उपग्रह का निर्माण खुद कर रहा है। मोदी ने भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में कहा, भारत उत्पादन का केंद्र बन रहा है।

कार्यक्रम में युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी भी थे। उन्होंने उल्लेख किया कि विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी सैमसंग ने हाल में उत्तर प्रदेश में अपना उत्पादन संयंत्र खोला है। मोदी ने कहा, संभव है कि बहुत जल्द जब आप यहां युगांडा में स्मार्टफोन खरीदने जाएंगे तो आपको 'मेड इन इंडिया' का लेवल नज़र आएगा।

तालियों की गड़गड़ाहट के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, मेक इन इंडिया आज भारत की पहचान बन गया है। भारत में बनी कार और स्मार्ट फोन समेत अनेक उत्पादों को आज उन देशों को बेचा जा रहा है, जहां से कभी हम ये सामान आयात करते थे।

उन्होंने कहा कि भारत में पिछले चार साल में 11,000 स्टार्ट अप पंजीकृत हुए हैं, जिससे भारत स्टार्ट अप की भूमि बन गया है। मोदी ने युगांडा एवं अन्य अफ्रीकी देशों के साथ भारत के संबंधों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संसाधन सम्पन्न महाद्वीप अब उनकी सरकार की विदेश नीति के केंद्र में है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत 18 नए दूतावास खोलेगा जिससे अफ्रीका में भारत के दूतावासों की संख्या बढ़कर 47 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत एवं अफ्रीका के बीच कारोबार में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है। मोदी ने कहा कि एशिया एवं अफ्रीका नए विश्व क्रम में बेहतर स्थिति में हैं। मोदी ने अफ्रीका को 10 अरब डॉलर देने के वादे को दोहराया। उन्होंने युगांडा के विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की प्रशंसा की। (भाषा)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: देश में कोरोना के 3976 एक्टिव केसेस, अब तक 34 की मौत

मेघालय में लापता हुए इंदौर के पर्यटक का शव खाई में मिला, पत्नी की तलाश जारी

अगर चीन ब्रह्मपुत्र का पानी रोक दे तो क्या होगा? हिमंता बिसवा सरमा ने दिया जवाब

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

अगला लेख