NASA का ऐलान, मंगल पर सबसे पहले महिला रख सकती है कदम

Webdunia
बुधवार, 13 मार्च 2019 (21:42 IST)
वॉशिंगटन। अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा है कि मंगल ग्रह पर सबसे पहले एक महिला कदम रख सकती है। 
 
नासा के प्रशासक व्हाइल ब्राइडेनस्टीन ने किसी व्यक्ति की पहचान नहीं की, लेकिन कहा है कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की आगामी परियोजनाओं में महिलाओं को आगे रखा गया है। 
 
यह पूछे जाने पर कि क्या चंद्रमा पर पहली बार एक महिला उतरेगी तो ब्राइडेनस्टीन ने कहा कि निश्चित तौर पर। बल्कि चंद्रमा पर पहला अगला व्यक्ति एक महिला हो सकती है।
 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रेडियो कार्यक्रम 'साइंस फ्राइडे' को हाल में दिए गए साक्षात्कार के दौरान ब्राइडेनस्टीन ने कहा कि यह भी सच है कि मंगल पर पहला शख्स भी एक महिला हो सकती है। 
 
नासा ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस महीने के अंत तक उसका पहला ऐसा स्पेसवॉक तैयार हो जाएगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी और अंतरिक्ष यात्री एने मैकक्लेन एवं क्रिस्टीना कोच को अंतरिक्ष की सैर का मौका मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि मार्च के अंत में हमारे पास पहला स्पेसवॉक होगा, जिसमें सभी महिलाएं होंगी, यह महीना बेशक राष्ट्रीय महिला माह है। इसलिए नासा यह निश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारे पास प्रतिभा का विस्तृत एवं विविधता भरा समूह हो। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु भगदड़ : क्या राज्य सरकार ने DCP की चिट्ठी को किया नजरअंदाज, भीड़ को लेकर दी थी चेतावनी

कोरोना की स्पीड से दहशत, इस साल 65 मौतें, 6000 के पार हुए केस, 24 घंटे में 6 मौतें

डिलीवरी के बाद इंदौर में Corona positive महिला की मौत, ये दूसरी मौत, अब तक मिले 38 मरीज

मणिपुर में बिगड़े हालात, सिर पर डाला पेट्रोल, 5 जिलों में इंटरनेट बंद, कर्फ्यू

सोनम के लिए सड़कों पर सहेलियां, मां-बाप ने बेटी की तस्वीर उलटी लटकाई, कहा जिंदा है सोनम

सभी देखें

नवीनतम

शादी के जश्न में डांस करते दिखे महुआ और पिनाकी मिश्रा, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, 10 से 12 यात्री ट्रेन से गिरे

Delhi : ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन में लगी आग, 2 लोगों की मौत

Coronavirus : महाराष्ट्र में कोरोना के 77 नए मामले, देशभर में एक्टिव केस 6 हजार के पार

भगदड़ की घटना से दुखी हूं, क्रिकेट स्टेडियम से मेरा कोई लेना-देना नहीं : सिद्धारमैया

अगला लेख