अंजू के लिए नसरुल्लाह की भारत सरकार से मांग, दोनों बच्चों को आने दिया जाए पाकिस्तान

Webdunia
शनिवार, 5 अगस्त 2023 (11:37 IST)
Anju Nasrullah Love Story: अंजू और नसरुल्लाह की लव स्टोरी में नित नए समाचार सामने आ रहे हैं। अब खबर है कि नसरुल्लाह ने भारत सरकार से अंजू के दोनों बच्चों को पाकिस्तान आने देने की अनुमति मांगी है। भारत से पाकिस्तान पहुंचने के कुछ दिनों के बाद अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया। उसने अपना धर्म परिवर्तन भी करवा लिया।
 
अब अंजू और नसरुल्लाह दोनों पाकिस्तान में जिंदगी जी रहे हैं। हाल ही में अंजू को पाकिस्तान के बिजनेसमैन ने प्लॉट समेत कई महंगे गिफ्ट भी थे जिसके बाद सवाल उठ रहे कि क्या अंजू कभी भारत वापस लौटेगी या नहीं? अब तस्वीर लगभग साफ हो गई है। दरअसल, अंजू का वीजा पाकिस्तान सरकार ने बढ़ा दिया है। अब माना जाने लगा कि भारत से अपने बच्चों और पति को छोड़कर गई अंजू शायद ही वापस लौटे। इन सब खेल के पीछे नसरुल्लाह का दिमाग है, जो कि पड़ोसी मुल्क में बैठकर कोई बड़ा गेम खेलने की कोशिश में है।
 
अंजू के पाक पहुंचने के बाद भारत सरकार से की मांग अंजू को पाकिस्तान बुलाने के बाद नसरुल्लाह ने भारत सरकार से नई मांग की है। उसने कहा है कि भारत सरकार अंजू के दोनों बच्चों को भी पाकिस्तान पहुंचने की अनुमति दे। दोनों बच्चों की उम्र 15 साल से भी कम है। ऐसे में दोनों पाक पहुंचकर अपनी मां अंजू के साथ रह सकें।
 
हालांकि पिछले दिनों अंजू की बेटी का जिस तरह का बयान सामने आया है उससे साफ है कि वह पाकिस्तान के बजाए भारत में ही अपने पित अरविंद के साथ रहना चाहती है। पिछले दिनों अंजू के भारत के रहने वाले पति अरविंद ने बताया था कि उनकी बेटी काफी समझदार है और उसने अपनी मां को साफ कर दिया है कि उसे वापस आकर शक्ल दिखाने की कोई जरूरत नहीं है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

संभल जामा मस्जिद में अनुष्ठान की कोशिश, 3 लोगों को लिया हिरासत में

क्या है Chicken Neck Corridor, भारत- बांग्लादेश विवाद के बीच क्‍या चीन कर सकता है इसके जरिए भारत की घेराबंदी?

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को पद से हटाया

श्रीराम जन्मभूमि का मुख्य मंदिर व परकोटे के 6 मंदिर बनकर तैयार

वर्जिन अटलांटिक के 250 से अधिक यात्री 40 घंटे से अधिक समय से तुर्किये में फंसे

अगला लेख