नाटो हुआ सख्‍त, रूस से लड़ने के लिए उठाया यह बड़ा कदम

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (10:43 IST)
ब्रसेल्स। नाटो सैन्य अभियान के दौरान साइबर हथियार और कौशल का इस्तेमाल बढ़ाने पर बुधवार सहमत हुआ। साथ ही सैन्य गठबंधन नाटो, रूस से लड़ने के लिए अन्य क्षमताएं भी विकसित करेगा।
 
नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने ब्रसेल्स में रक्षा मंत्रियों की एक बैठक में कहा कि यह बदलाव हाल के वर्षों में सुरक्षा के माहौल में आए परिवर्तन को दिखाते हैं। वर्ष 2014 में रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा किए जाने के बाद पूर्वी हिस्से में तैनात गठबंधन सेना के लिए खतरा बढ़ गया है।
 
स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, 'परिवर्तित और नए सुरक्षा माहौल का जवाब देने के लिए अब हम नाटो मिशन और अभियान में साइबर हथियार एवं कौशल को शामिल कर रहे हैं। इनमें अब खतरे का जवाब देने के लिए साइबर सुरक्षा का इस्तेमाल किया जाएगा।'
 
उन्होंने कहा कि किसी भी सैन्य संघर्ष में साइबर आंतरिक हिस्सा होगा और इसलिए हमें साइबर रक्षा और साइबर क्षमताएं बढ़ाने की जरुरत है। नाटो मुख्यालय पर दो दिवसीय बैठक में उत्तर कोरिया परमाणु संकट पर भी चर्चा होगी, जो आज रात्रिभोज के केंद्र में होगा। इस रात्रिभोज में यूरोपीय संघ की राजनयिक प्रमुख फेड्रिका मोघेरिनी के साथ रक्षा मंत्री शामिल होंगे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख