नाटो की यह सेना कसेगी रूस पर शिकंजा...

Webdunia
मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (08:53 IST)
बुखारेस्ट। क्रीमिया पर 2014 में रूस के कब्जे और पूर्वी क्षेत्र तथा काला सागर में उसकी बढ़ती मौजूदगी पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन- नाटो ने रोमानिया में बहुराष्ट्रीय सेना की तैनाती की योजना बनाई है।
 
इस समय रोमानिया में 900 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और अब नाटों के 10 सदस्य देशों जिनमें इटली, कनाडा और रोमानिया भी शामिल हैं, से कुछ सैनिकों को लेकर एक छोटी टुकड़ी का गठन किया जाएगा। इन सैनिकों की तैनाती जल, थल और आकाश में की जाएगी।
 
रोमानिया के राष्ट्रपति क्लाउस आयोहानिस ने नाटो संसदीय असेंबली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मकसद लड़ाई नहीं, बल्कि शांति है और हम रूस के लिए कोई चुनौती भी नहीं हैं।
 
रूस का आरोप है कि नाटो उसे घेरना चाहता है और वह पूर्वी यूरोप में स्थायित्व के लिए खतरा बन रहा है जबकि नाटो इसका खंडन करता है। काला सागर क्षेत्र में रोमानिया, बुल्गारिया और तुर्की नाटो के सदस्य देश हैं और जार्जिया तथा यूक्रेन इसमें शामिल होने के इच्छुक हैं।
 
सैन्य विश्लेषकों का मानना है कि नाटो सेनाओं का मकसद काला सागर क्षेत्र में अपने सहयोगियों की उपस्थिति दिखाना है। यह क्षेत्र तेल और गैस के लिहाज से काफी सम्पन्न है और रूस का मकसद इसे बफर जोन बनाना है।
 
रूस ने दक्षिण जार्जिया के ओसेटिया क्षेत्र में 2008 में अपने सैनिक भेजे थे और 2014 में पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादियों की मदद की थी। इसके बाद क्रीमिया के विलय पर अन्य देशों ने  इसे शीत युद्ध की नई पहल के रूप में लिया था। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाल अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

Delhi : दवा से नहीं मरा तो करंट दे दो, देवर संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्‍या, चैट से हुआ साजिश का भंड़ाफोड़

Maharashtra विधानसभा में रमी खेलते हुए पकड़े गए महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, वायरल वीडियो के बाद देने लगे सफाई

जल्द ही बच्चों का होगा Biometric Update, UIDAI कर रहा परियोजना पर काम

अगला लेख