पनामा मामला : कोर्ट में पेश नहीं होंगे शरीफ, जानिए क्यों...

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 (10:54 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बर्खास्त प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अपनी बीमार पत्नी के साथ लंदन में होने के कारण पनामा पेपर मामले में भ्रष्टाचार विरोधी अदालत के समक्ष शुक्रवार को पेश नहीं होंगे। एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। सर्वोच्च न्यायालय ने 67 वर्षीय शरीफ को 28 जुलाई को अयोग्य ठहराया था।
 
फैसले के बाद 'राष्ट्रीय जवाबदेह ब्यूरो' (एनएबी) ने शरीफ, उनके परिवार के सदस्यों और वित्तमंत्री इशाक डार के खिलाफ इस्लामाबाद जवाबदेह अदालत में भ्रष्टाचार और धनशोधन के 3 मामले दर्ज किए हैं।
 
सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के एक आला रहनुमा ने बताया कि शरीफ शुक्रवार को सुनवाई में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वे लंदन में अपनी पत्नी कुलसुम की तीमारदारी में मसरूफ हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने (शरीफ ने) सुनवाई में शामिल होने और आरोपों से इंकार करने के लिए एक प्रतिनिधि को नामांकित किया है। 
 
टीवी फुटेज में दिख रहा है कि शरीफ की बेटी और दामाद कैप्टन (सेवानिवृत्त) मोहम्मद सफदर सुनवाई में शरीक होने के लिए अदालत परिसर पहुंच गए हैं। वे पिछली सुनवाई के दौरान भी मौजूद थे। 
 
कुलसुम गले के कैंसर से पीड़ित हैं और अब तक ब्रिटेन में उनके 3 ऑपरेशन हो चुके हैं। शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों के अदालत में पेश होने के लिए उन पर दबाव बनाने के वास्ते भ्रष्टाचार विरोधी इकाई एनएबी ने उनके बैंक खातों पर रोक लगा दी है तथा उनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया है। 
 
शरीफ सोमवार को भी अदालत में पेश नहीं हुए थे, क्योंकि वे पत्नी के साथ लंदन में थे। शरीफ के परिवार ने आरोप लगाया है कि मामले सियासी तौर पर प्रेरित हैं। अभियोग के बाद शरीफ को जेल जाना पड़ सकता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

रात 2 बजे मणिपुर पर राज्यसभा में क्या बोले अमित शाह, शशि थरूर बोले देर से ही सही, कभी नहीं से बेहतर

भारत पर कितना होगा ट्रम्प के टैरिफ वॉर का असर, 5 सवालों से समझिए

बांग्लादेश की मुराद पूरी, बैंकॉक में पीएम मोदी से मिले मुहम्मद यूनुस

भारतीय विदेश मंत्रालय का बांग्लादेश से अनुरोध, अल्पसंख्यकों से संबंधित घटनाओं की करे गहन जांच

जल गंगा संवर्धन अभियान – जनशक्ति से जलसंरक्षण की क्रांति

अगला लेख