जल्द पाकिस्तान लौट सकते हैं नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम, रिपोर्ट में दावा

Webdunia
रविवार, 15 जनवरी 2023 (00:47 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज जल्द ही लंदन से स्वदेश लौटने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया में शनिवार को आई खबर में यह जानकारी दी गई।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पैंतरेबाजी से पार्टी को लगे झटके के कुछ दिनों बाद यह बात सामने आई है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक, पीएमएल-एन के नेतृत्व वाली संघीय सरकार खान के सहयोगी और पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री परवेज इलाही को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने से रोकने में नाकाम रही है।

इलाही ने गुरुवार को प्रांतीय विधानसभा भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए। पाकिस्तान के सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत में कई हफ्तों की राजनीतिक उथल-पुथल के बाद इलाही ने गुरुवार को विश्वास मत जीतकर प्रांतीय विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया था।

खबर के मुताबिक, पहले फरवरी मध्य में पाकिस्तान लौटने की योजना बना रहे शरीफ और मरियम अब अपनी योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं और जल्द से जल्द देश लौट सकते हैं। शरीफ परिवार के करीबी एक सूत्र ने ‘जियो टीवी’ को बताया कि पिता-पुत्री 10 दिनों के भीतर लंदन से वापस लौट आएंगे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख