नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने जेल प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (10:39 IST)
लाहौर। पाकिस्तान की एक जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का स्वास्थ्य खराब हो गया है। यह दावा उनकी बेटी ने शुक्रवार को किया और आरोप लगाया कि जेल प्रशासन उनके हृदय चिकित्सकों को यहां जेल में उनकी जांच नहीं करने दे रहा है।
 
शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने कहा कि लाहौर की कोट लखपत जेल में अल अजीजिया स्टील मिल भ्रष्टाचार मामले में 7 वर्ष की सजा काट रहे शरीफ के बांह में दर्द है जो संभवत: एंजाइना (हृदयरोग के चलते हृदय एवं अन्य अंगों में दर्द) है।
हालांकि जेल के एक प्रवक्ता ने कहा कि जेल के चिकित्सकों ने शरीफ की जांच की है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। मरियम ने ट्वीट किया कि शरीफ के हृदय रोग विशेषज्ञ पूरे दिन उन तक पहुंचने का प्रयास करते रहे लेकिन अनुमति नहीं दी गई। उनकी उन चिकित्सकों से जांच की जरूरत है जिन्हें उनके जटिल चिकित्कसकीय अतीत की जानकारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव लुधियाना में 7 जुलाई को इंटरएक्टिव सेशन और उद्योगपतियों से करेंगे संवाद

शादी के चक्कर में लिंग परिवर्तन कराकर बना लड़की, प्यार में मिला धोखा

मंडी में बादल फटने और बाढ़ से अब तक 13 लोगों की मौत, 29 लापता लोगों की तलाश जारी

LIVE: बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 8 घायल

पीथमपुर में नष्ट किया यूनियन कार्बाइड का 19 टन अतिरिक्त अपशिष्ट, गैस त्रासदी में 5479 लोग मारे गए थे

अगला लेख