एकतरफा परमाणु पाबंदी स्वीकार नहीं : नवाज शरीफ

Webdunia
गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (21:57 IST)
न्यूयॉर्क। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं से साफतौर पर कहा है कि उनका देश अपने परमाणु कार्यक्रम पर एकतरफा नियंत्रण कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा है कि परमाणु कार्यक्रमों के मामले में एकतरफा नियंत्रण नहीं चल पाएगा, अत: इसके साथ ही भारत के परमाणु कार्यक्रमों पर भी नियंत्रण पर विचार करना होगा।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी ने बुधवार को न्यूयॉर्क में बातचीत के दौरान कहा कि उनके देश के प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं के समक्ष परमाणु मामले में पाकिस्तान की स्थिति साफ कर दी है।
 
पाकिस्तान को यह सफाई भारत तथा पाकिस्तान के बीच युद्ध की अटकलों और उसके रक्षामंत्री की इस चेतावनी के बीच देनी पड़ी है कि युद्ध की स्थिति में पाकिस्तान परमाणु अस्त्रों का उपयोग कर सकता है।
 
मलीहा लोधी ने कहा कि परमाणु अस्त्रों पर रोक द्विपक्षीय होनी चाहिए। लोधी ने यह बात तब कही जब उनका ध्यान अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी की परमाणु अस्त्रों पर नियंत्रण की सलाह की ओर आकृष्ट किया गया।
 
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि जॉन कैरी ने पाकिस्तान से अपने परमाणु अस्त्र कार्यक्रम पर नियंत्रण की आवश्यकता पर विचार के लिए कहा है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख