नवाज शरीफ की पत्नी को गले का कैंसर

Webdunia
मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (22:09 IST)
इस्लामाबाद/ लंदन। पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज के गले में कैंसर रोग होने का पता चला है। पाकिस्तानी समाचार चैनलों ने ब्रिटेन के चिकित्सकों के हवाले से यह जानकारी दी।
 
कुलसुम ने शरीफ को पनामा पेपर्स मामले में 28 जुलाई को शीर्ष न्यायालय द्वारा अयोग्य ठहराये जाने के बाद नेशनल एसेंबली के लिए पर्चा भरा था। जियो न्यूज ने अनाम सूत्रों के हवाले से बताया कि कुलसुम का इलाज कुछ दिनों में शुरू होगा। खबर के मुताबिक कुलसुम की उम्र करीब 65 साल है। वह मेडिकल जांच के लिए अचानक ही लंदन रवाना हुई थी।

समा टीवी की खबर के मुताबिक कुलसुम के डॉक्टरों का मानना है कि गले के कैंसर का इलाज हो सकता है। हालांकि, उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख