अब भगवान गौतम बुद्ध को 'भारतीय महापुरुष' कहने पर भड़का नेपाल

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (09:52 IST)
काठमांडू। भगवान राम के बाद अब नेपाल को भगवान गौतम बुद्ध को 'भारतीय महापुरुष' कहने पर आपत्ति हो गई है। नेपाल ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान पर ऐतराज जताया है। भारत ने कहा कि टिप्पणी में साझा बौद्ध विरासत को संदर्भित किया था।
ALSO READ: मोदी बोले, भगवान बुद्ध के आदर्शों से हो सकता है विश्व के सामने खड़ी चुनौतियों का स्थायी समाधान
कुछ दिन पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भगवान राम की अयोध्या को नेपाल के बीरगंज के पास होने का दावा किया था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा है कि इसमें कोई शक नहीं कि भगवान गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था।
 
भारतीय विदेशमंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के इंडिया@75 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था कि महात्मा गांधी और भगवान बुद्ध 2 ऐसे भारतीय महापुरुष हैं जिन्हें दुनिया हमेशा याद रखती है। उन्होंने सवाल किया था कि अब तक के सबसे महान भारतीय कौन हैं जिन्हें आप याद रख सकते हैं? मैं कहूंगा कि एक गौतम बुद्ध हैं और दूसरे महात्मा गांधी हैं। इसी बयान को लेकर नेपाल ने विरोध जताया है।
 
नेपाली विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक तथ्यों से यह साबित हुआ है कि गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल के लुंबिनी में हुआ था। लुंबिनी बुद्ध और बुद्धिज्म की जन्मस्थली है और इसे यूनेस्को ने भी वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित किया हुआ है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने नेपाल की आपत्ति पर जवाब देते हुए कहा कि सीआईआई के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर की टिप्पणी ने हमारी साझा बौद्ध विरासत को संदर्भित किया था। इसमें कोई शक नहीं कि गौतम बुद्ध का जन्म लुंबिनी में हुआ था, जो नेपाल में है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

डीमार्ट के कर्मचारी को महंगा पड़ा हिंदी में बात करना, मनसे कार्यकर्ताओं ने मारा थप्पड़

Petrol Diesel Prices: 26 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल के दाम अपरिवर्तित, जानें ताजा भाव

Weather Update: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी, मैदानी भागों में भीषण गर्मी

LIVE: अश्लील सीडी कांड में बढ़ी भूपेश बघेल की मुश्किल, CBI ने कसा शिकंजा

सोनू सूद की पत्नी सोनाली का भयानक एक्सीडेंट, अब कैसी है उनकी हालत?

अगला लेख